अजमेर में महिला से दरिंदगी, दो युवकों ने शराब के नशे में घर में घुसकर की हैवानियत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला का पति मजदूरी पर गया हुआ था। महिला को अकेला…

New Project 2023 11 23T122924.816 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला का पति मजदूरी पर गया हुआ था। महिला को अकेला पाकर दो युवक घर में घुसे। शराब के नशे में दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने गेगल थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गेगल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 19 नवंबर को उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था। महिला घर पर अकेली थी।

महिला का आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरोपी खुशमल और नंदा शराब के नशे में उसके घर पहुंचे। जहां दोनों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं। जिससे घबराकर उसने मकान भी बदला, लेकिन इस बार आरोपियों ने उसे अकेला पाकर अपने हवस का शिकार बना डाला।

पीड़िता की रिपोर्ट पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट: नवीन वैष्णव)