Bharatpur: मां-चाचा को संबंध बनाते 8 साल के मासूम ने देख लिया, गुस्से में दोनों ने मिलकर गला घोंट दिया

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मासूम ने मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। मां को डर था कि कहीं उसका…

New Project 2023 09 22T125158.906 | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मासूम ने मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। मां को डर था कि कहीं उसका बेटा ये बात अपने पिता को नहीं बता दे। इससे डरते हुए मां ने ही अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर उसके शव को दफना दिया था। यह घटना भरतपुर के रूपवास इलाके के चंदनपुरा गांव की है। पुलिस ने 2 साल 8 महीने पहले हुई दिल दहला देने वाली इस घटना का खुलासा करते हुए मां और चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मां और चाचा ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने मां और चाचा को किया गिरफ्तार…

रूपवास थाना प्रभारी बनेसिंह गुर्जर ने बताया कि चंदनपुर निवासी ज्ञानसिंह के बेटे गोलू (8) की हत्या के आरोप में उसकी मां हेमलता (35) और चाचा कृष्णकांत (27) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में मां और चाचा ने मासूम की हत्या करने की वारदात कबूल की है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हेमलता का अपने देवर कृष्णकांत से अनैतिक संबंध था। 14 फरवरी 2021 को कृष्णकांत अपने भाई ज्ञान सिंह के घर पहुंचा। उस समय घर में हेमलता और उसके तीन बच्चे थे। गोलू सबसे छोटा था। गोलू से बड़ा भाई और बहन भी घर में थे।

यह खबर भी पढ़ें:- बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

बेटे ने मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते था देखा…

रात में कृष्णकांत अपने बड़े भाई के घर पर ही रुक गया। उसका भाई पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी कर रहा था। तीनों बच्चों के सो जाने के बाद हेमलता और कृष्णकांत संबंध बना रहे थे। इस दौरान गोलू नींद से जाग गया। उसने अपनी मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया। मां को डर सता रहा था कि कहीं यह बात सार्वजनिक न हो जाए। इसके बाद दोनों ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने बच्चे के शव को घर के नजदीक खेत में दफना दिया। यह खेत लाखन सिंह का था। सुबह जब ज्ञान सिंह घर लौटा तो दोनों ने गोलू के गायब होने की बात कही। पूरे गांव में बच्चे को तलाशने का नाटक करने लगे।

पिता ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट…

अगले दिन 15 फरवरी 2021 को ज्ञानसिंह ने अपने बेटे गोलू उर्फ सत्यवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तीन दिन बाद 18 फरवरी को गोलू की लाश लाखन सिंह ठाकुर के खेत में दबी हुई मिली। लेकिन, पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद 31 दिसंबर 2021 को एफआर लगाकर केस बंद कर दिया गया। एफआर लगाने के बाद मृतक के पिता ज्ञानसिंह के जयपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच कराने की मांग की। जिस पर सुनवाई करते हुए होईकोर्ट ने आरपीएस स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए। आदेश के बाद नीतिराज सिंह सीओ बयाना और गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की।

यह खबर भी पढ़ें:- 24 साल की घुंघट वाली शूटर ने किया ऐसा कांड…गैंगस्टर भी कांप उठे! 1 साल बाद अब पुलिस ने दबोचा

मां ने देवर के साथ मिलकर हत्या की वारदात कबूली…

इस दौरान मृतक के चाचा कृष्ण कांत उर्फ कृष्णा और मां हेमलता पत्नी ज्ञानसिंह के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दोनों गोलू की हत्या में शामिल होने से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मां और चाचा ने बताया कि गोलू ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के डर से दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी के खेत में ले जाकर दफना दिया। आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।