जयपुर में कल 4 से 5 घंटे का पावर कट, जानें कहां और कितने बजे तक रहेगी बिजली कटौती

राजधानी जयपुर के 30 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को अलग-अलग शिफ्ट में 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहने वाली है। इनमें महेश नगर, गुर्जर की थड़ी के आसपास के कुछ इलाके शामिल हैं।

ेsb 2 2023 09 13T205842.765 | Sach Bedhadak

Jaipur: राजधानी जयपुर के 30 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को अलग-अलग शिफ्ट में 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहने वाली है। इनमें महेश नगर, गुर्जर की थड़ी के आसपास के कुछ इलाके शामिल हैं। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

श्री गोपाल नगर, महेश नगर थाने के आसपास का क्षेत्र, लव कुश नगर के आसपास का क्षेत्र, मोदी धर्मशाला, शारदा नर्सिंग होम एसएमएस रोड के आसपास का क्षेत्र, रूप विहार, राधा विहार और आसपास का क्षेत्र।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

गणेश मार्ग, सूर्य नगर के आसपास का क्षेत्र, लवकुश नगर पार्क के आसपास का क्षेत्र, बी-4-बी-5 पृथ्वीराज मार्ग, सी-स्कीम के आसपास का क्षेत्र। गुप्ता गार्डन, आमेर सिटी होटल, फर्टिलाइजर फैक्ट्री-गोविंद नगर पश्चिम और आसपास के प्रभावित क्षेत्र।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र हिम्मत नगर, मीना कॉलोनी, न्यू लाइट कॉलोनी, सीताबाड़ी, हरदेव कॉलोनी, कल्याण नगर, अंबेडकर नगर, श्री गोपाल नगर, 80 फुट रोड, एयरपोर्ट के आसपास हैं।

दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

शांति नगर-बी, गुर्जर की थड़ी, पद्मावती बी, किंग्स रोड, गोवर्धन कॉलोनी और आसपास के प्रभावित क्षेत्र।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

गेटोर रोड, शिवाजी पार्क, लंगर के बालाजी, नवग्रह मंदिर, चौगान स्टेडियम। गणगौरी बाजार, शीतला माता की डूंगरी, धोबी घाट, ब्रह्मपुरी गेटोर की छतरी, जोगेश्वर महादेव, पुरोहित पाड़ा, पोंड्रिक पार्क, विद्या विहार स्कूल और आसपास के प्रभावित क्षेत्र।