राजस्थान की ‘हॉकी वाली सरपंच’ KBC में अमिताभ के साथ आएंगी नजर, पढ़िए कौन हैं नीरू यादव

झुंझुनूं की हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है। नीरु यादव झुंझुनूं जिले के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं।

ेsb 2 84 | Sach Bedhadak

Jaipur: झुंझुनूं की हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है। नीरु यादव झुंझुनूं जिले के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। नारनौल में पली-बढ़ीं नीरू यादव मूल रूप से गांव चापड़ा सलीमपुर हरियाणा की रहने वाली हैं।

ेsb 2 85 | Sach Bedhadak

हॉकी सरपंच के नाम से मशहूर

हॉकी सरपंच के नाम से मशहूर हरियाणा की बेटी और राजस्थान की बहू नीरू यादव 11 सितंबर को रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। सरपंच चुने जाने के बाद नीरू ने शिक्षा, चिकित्सा और खेल के क्षेत्र में गांव में बेहतरीन काम किया।

2020 में चुना था सरपंच

मीडिया से बात करते हुए नीरू के भाई ने बताया कि शादी के बाद नीरू 2020 में लंबी अहीर की सरपंच चुनी गईं। इतना ही नहीं, नीरू यादव ने लांबी अहीर गांव में लड़कियों की हॉकी टीम भी तैयार की है। इस हॉकी टीम के कोच को नीरू ने अपने खर्च पर नियुक्त किया। नीरू यादव द्वारा तैयार की गई हॉकी टीम राजस्थान प्रदेश में कई जगहों पर खेल चुकी है।

शिक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में नीरु यादव के अच्छे कामों के लिए उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नीरु यादव ने महिला मित्र सच्ची सहेली के नाम से एक एफपीओबी भी शुरू किया है।

जो अपने आप में एक मिसाल है। इसे देखते हुए कौन बनेगा करोड़पति की टीम ने नीरू यादव को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। जिसका प्रसारण सोमवार को सोनी टीवी पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *