राजस्थान में कर्नाटक फाॅर्मूला पर टिकट बांटेगी कांग्रेस, रंधावा बोले-सितंबर के अंत तक आएगी पहली लिस्ट

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का आकलन किया जाएगा।

Sukhjinder Singh Randhawa | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का आकलन किया जाएगा। इसके लिए सर्वे चल रहा है। यह देखा जाएगा कि उसके खिलाफ किस तरह के मुद्दे हैं। प्रत्याशी चयन से पहले उसके प्रभाव को भी देखा जाएगा। सरकार रहती है तो मंत्री और विधायकों के खिलाफ इस तरह का माहौल बन ही जाता है। यह नहीं देखा जाएगा कि वो किस गुट का है, केवल यह देखा जाएगा कि वो कांग्रेस के साथ है या नहीं। इसके बाद भी उम्मीदवारी पर फैसला किया जाएगा। 

रंधावा ने शुक्रवार को एआईसीसी में मीडिया से कहा कि सितंबर के अंत तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर ज्यादातर समितियों का गठन कर दिया गया है। दो-तीन दिन में चुनाव कैंपेन कमेटी सहित बाकी बची कमेटियों का भी गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है, कांग्रेस में सब ठीक है। सभी बैठकों में सभी प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं, लेकिन भाजपा में क्या हो रहा है, सबको दिख रहा है। 

चुनाव समिति की बैठक आज 

कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक शनिवार को यहां होगी। प्रदेशाध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत सभी 29 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की तरफ से बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में एआईसीसी की तरफ से भेजे गए कमेटी के सदस्य अभिषेक दत्त और गणेश गाेदियाल भी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-‘देश में 13 हजार छात्रों ने की खुदकुशी, राजस्थान में आंकड़े बेहद कम’ संचालकों से संवाद में बोले CM गहलोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *