मोदी की सभा में छोटा पड़ गया पांडाल, भीड़ देख खिल गई बांछें

मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि भारत की कामयाबी विपक्षी दलों को पच नहीं रही है।

PM Modi02 | Sach Bedhadak

PM Modi Ajmer Visit : जयपुर/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया बल्कि भारत के गौरव के क्षण को भी ‘अपने स्वार्थी विरोध’ की भेंट चढ़ा दिया। मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि भारत की कामयाबी विपक्षी दलों को पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है। पीएम मोदी की सभा में 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों सहित राज्यभर से लोग पहुंचे। महिलाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ रही। आसपास के लोग पैदल ही पहुंचे। लोग सुबह से ही सभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। नाचते-गाते हुए महिलाएं सभा स्थल तक पहुंचीं।

कांग्रेस ने देश की भावनाओं का किया अपमान

उन्होंने गत रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए जनता से सवाल किया कि इससे उन्हें गर्व का अनुभव हुआ कि नहीं हुआ? इस दौरान उत्साही भीड़ ने ‘हां-हां’ कहकर जवाब दिया। इस पर मोदी ने कहा कि लेकिन कांग्रेस और उसके जैसे कु छ दलों ने इस पर भी राजनीति का कीचड़ उछाला। कई-कई पीढ़ियों के जीवन में ऐसे अवसर एक बार ही आते हैं। लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के क्षण को भी अपने स्वारयुक्त विरोध की भेंट चढ़ा दिया। मोदी ने आरोप गया कि कांग्रेस ने 60,000 श्रमिकों के परिश्रम और देश की भावनाओंव आकांक्षाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को गुस्सा इस बात का है कि ‘एक गरीब का बेटा’ उनके अहंकार के आड़े आ रहा है, उनकी मनमानी चलने नहीं दे रहा है। उनके भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद पर सवाल खड़े कर रहा है। 

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी, जो गरीबों के साथ कांग्रेस का किया गया, सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति ‘गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ’ की रही है। राजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी? पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी। बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले प्रधानमंत्री के ऊपर सुपर पावर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। निर्णय होते नहीं थे, नीतियां चौपट थीं। निवेशक निराश थे, युवाओं के सामने अंधकार था। उन्होंने कहा कि जनता से वोट लेकर, कांग्रेस, जनता को ही कोस रही थी।

ये खबर भी पढ़ें:-खुशनुमा मौसम के बाद जलधारा में पर्यटकों की आवक बढ़ी, मगर सुविधाएं नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा 

अजमेर के पास कायड़ विश्राम स्थली में एक जनसभा प्रधानमंत्री ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा और अपनी नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया। मोदी कहा कि दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि देश अति गरीब को खत्म करने के करीब है। 2014 में आपके वोट ने विकास की राह प्रशस्त की थी। केंद्र में भाजपा नीत सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार देशवासियों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही है। इस जनसभा से उन्होंने 8 लोकसभा और 45 विस सीटों के वोटरों को साधा।

ये खबर भी पढ़ें:-Weather Update : मई में ही गर्मी गई ! राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड

राजस्थान ने 5 साल तक देखी के वल सरकार की अस्थिरता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के लिए कांग्रेस सरकार को अस्थिरता का मुद्दा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 5 साल से राजस्थान की जनता सिर्फ सरकार की अस्थिरता और अराजकता देख रही है। उन्होंने गहलोत-पायलट मुद्दे पर भी चुटकी ली और कहा कि इनके मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री तक कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। इन्हें प्रदेश की कोई चिंता ही नहीं है। लोग अपने त्योहार तक शांति से नहीं मना सकते। कब कहां दंगा हो जाए कुछ पता नहीं, और ये तो आतंकियों को भी संरक्षण देते हैं। अपराधियों को खुली छूट दे रहे है। कांग्रेस सबको समान भाव से लूटती है। कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी दी थी। 2018 से राजस्थान में सरकार में हैं, आज तक गारंटी पूरी नहीं हुई। ये जो गारंटी देते हैं, उसे यदि अमल में लाया जाए तो दिवाला निकल जाए, इसलिए राजस्थान को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें:-आंधी व तूफानी बारिश का इफेक्ट, बिजली विभाग को लगा 200 करोड़ का ‘करंट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *