कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की राजनीतिक नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, तत्काल रद्द करने की उठाई मांग

राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता अब अपनी ही सरकार से नाराज दिखाई दे रहे हैं। खबर है कि उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस…

image 75 1 | Sach Bedhadak

राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता अब अपनी ही सरकार से नाराज दिखाई दे रहे हैं। खबर है कि उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस हाईकमान से भी कर दी है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं।

ग्यारसी लाल मीणा और कमलेश शर्मा हैं भाजपा नेता

दरअसल बीते 13 मार्च को उपभोक्ता संरक्षण राज्य आयोग और जिला आयोग के 12 अध्यक्ष और 8 सदस्यों की नियुक्ति हुई थी लेकिन इन नियुक्तियों पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इसमें विवाद यह है कि जयपुर जिले में जो नियुक्ति हुई है उसमें जयपुर द्वितीय जिला आयोग के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीणा और बांसवाड़ा में कमलेश शर्मा की भी नियुक्ति की गई है। ये दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं। ग्यारसी लाल मीणा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक और भाजपा विधि विभाग के महासचिव के पद पर तैनात हैं तो वहीं कमलेश शर्मा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य हैं।

image 73 1 | Sach Bedhadak

अब लंबे समय से राजनीतिक नियुक्ति के इंतजार में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस लीगल सेल से जुडे़ वकीलों को यह रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर इन्होंने इसका विरोध जताया। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि भाजपा नेताओं को आखिर कांग्रेस सरकार के होते हुए राजनीतिक में नियुक्तियां कैसे मिल रही हैं। क्योंकि काफी लंबे समय से कांग्रेस के कुछ नेताओं की राजनीतिक नियुक्तियां होनी है जो अभी तक नहीं हो पाई है।

अब इस मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व महासचिव और विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने ग्यारसी लाल मीणा और कमलेश वर्मा की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग की है। तो कांग्रेस लीगल सेल के वकीलों ने भी इसका विरोध जताया है।

image 74 1 | Sach Bedhadak

गहलोत के खिलाफ ग्यारसी लाल मीणा ने निकाली थी जनाक्रोश यात्रा

बता दें कि भाजपा एसटी मोर्चा ग्यारसी लाल मीणा को गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकालने का प्रभार सौंपा था सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेता जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी बनाए गए ग्यारसी लाल मीणा के लेटर को शेयर कर रहे हैं और कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *