WPL 2023 : वुमन प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज, हरमनप्रीत और बेथ मूनी में से कौन मारेंगी बाजी

WPL 2023 : वुमन प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के पहले संस्करण का आगाज आज (4 मार्च) धमाकेदार अंदाज में होने वाला है। इस संस्करण का पहला…

New Project 24 | Sach Bedhadak

WPL 2023 : वुमन प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के पहले संस्करण का आगाज आज (4 मार्च) धमाकेदार अंदाज में होने वाला है। इस संस्करण का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जायेगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और गुजरात की अगुवाई विकेटकीपर बेथ मूनी करेगी। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें:- Virat Kohli को इस महिला फैन ने सरेआम किया KISS, Anushka Sharma बोली- बस अब ये देखना बाकी रह गया था

image 2023 03 04T111420.605 | Sach Bedhadak

WPL में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा खुद को साबित करने का मौका

वुमन प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) में कई महिला क्रिकेटरों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मोटी रकम और खुद को अच्छे खेल से स्टार बनाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

image 2023 03 04T111504.928 | Sach Bedhadak

WPL में सबसे महंगे बिकी थीं स्मृति मंधाना

वुमन प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) की नीलामी 5 फ्रेंचाइजियों ने कुल 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। दुनियाभर के खिलाड़ियों की नीलामी में स्मृति सबसे महंगी रहीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। आरसीबी की टीम में सोफी डिवाइन और एलिसे पेरी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी है।

जानिए कहां देखें डब्लूपीएल 2023 का लाइव मैच

वुमन प्रीमियर लीग 2023 के पहले संस्करण का लाइव मैच जियो सिनेमा पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं। जबकि टीवी पर फैंस स्पोर्ट्स 18 चैनल पर इस मैच का आंनद उठा सकते है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स की टीम: ऐश गार्डनर, बेथ मूनी (विकेटकीपर कप्तान), स्नेह राणा, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफिया डंकले, डियांड्रा डॉटिन, हर्ले गाला, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, अश्विनी कुमारी, एस मेघना, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल , परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील।

मुंबई इंडियंस की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्राईटन, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *