गुरु और शुक्र आये युवा अवस्था में, बना रहे हंस और मालव्य योग, बनायेगें मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपनी चाल के साथ अवस्था में भी परिवर्तन करता है। ये ग्रह विभिन्न समय अंतराल में कुमार,युवा और वृद्ध…

image 2023 03 14T175520.748 | Sach Bedhadak

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपनी चाल के साथ अवस्था में भी परिवर्तन करता है। ये ग्रह विभिन्न समय अंतराल में कुमार,युवा और वृद्ध अवस्था में संचरण करते हैं। इस अवस्था का ही मानव जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह युवा अवस्था में आ चुके हैं। इसी अवस्था में दोनों ग्रह,गुरु और शुक्र कुछ समय तक रहेंगें। उनके इस संचरण से चार राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस सकारात्मक प्रभाव से इन चारों राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। जानते हैं ये चार राशियां कौनसी है।

image 2023 03 14T175633.288 | Sach Bedhadak

धन लाभ होगा
वृष-वृष राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र का युवा अवस्था में संचरण लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के लोग जिस भी कार्य में हाथ डालेंगें वो सफल होगा। विदेश में कारोबार करना लाभदायक होगा।इससे अच्छा धन लाभ होगा।
विदेश यात्रा के योग
कर्क-दोनों ग्रहों के इस संचरण से कर्क राशि वालों के लिए भाग्य के दरवाजे खुल जायेगें। हर कार्य में सफलता मिलेगी। अचानक धन की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।आर्थिक तंगी दूर होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग
धनु-धनु राशि के लिए यह समय शुभ समाचार लायेगा। परिवारजनों को प्रेम और साथ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा । भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी।
आमदनी में होगी बढ़ोतरी
मीन-गुरु और शुक्र के संचरण से मीन राशि वालों के लिए शुभ समाचारों की बारिश होगी। मीन राशि के जातकों की कुंडली में गुरु ने हंस राजयोग बनाया है और शुक्र ने मालव्य योग का निर्माण किया है। इनके प्रभाव से हर कार्य और कारोबार में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *