पपीता खाना है पसंद लेकिन भूलकर भी इन चीजों के साथ न बनाए कॉम्बिनेशन, वरना हो सकता है जान को खतरा

फल खाना तो हर किसी को पसंद होता है। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ में शरीर को भी काफी पोषण देते…

lifestyle 8 | Sach Bedhadak

फल खाना तो हर किसी को पसंद होता है। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ में शरीर को भी काफी पोषण देते हैं। वैसे ज्यादातर लोग फ्रूट सैलेड खाना पसंद करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि, इससे हर फल से हर तरह का पोषण मिल जाएगा। लेकिन कई बार फलों के काम्बिनेशन गलत हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि, किस फल का कामेबिनेश हो सकता है आपके शरीर के लिए हानिकारक। ऐसा ही एक फल पपीता है, जिसके कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन नहीं करना चाहिए। पपीता हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद फल है। ये हमारे त्वचा की परेशानी से लेकर पेट तक का ख्याल रखता है। आइए आज हम आपको उन खाने वाली चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके साथ आपको कभी भी पपीता नहीं खाना चाहिए।

नींबू

अपनी फ्रूट चाट में अगर आप पपीता शामिल करते हैं तो उसे चटपटा बनाने के लिए नींबू गलती से भई न मिलाएं। अगर आप पपीते और नींबू के कॉम्बिनेशन वाली चीजें खाते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध

दूध से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप दूध के साथ पपीते का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज और डायरिया हो सकता है। पेट में मरोड़ की समस्या भी देखने को मिल सकती है। लेकिन आप दूध पीना ही चाहते हैं तो पपीता खाने के 1 घंटा पहले या बाद में पीएं।

संतरा

संतरे में विटामिन सी के गुण होते हैं। सेहत के लिए ये जितना फायदेमंद होता है उतना ही पपीते के साथ इसका काम्बिनेश खराब होता है। इन दोनों फलों को एक साथ खाने का मतलब है कि आप शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर रहे हैं। ऐसा करने पर डायरिया, कब्ज और अपच जैसी बीमारियों आपको तुरंत पकड़ लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *