फायदेमंद ही नहीं शरीर में कई बीमारियों का कारण भी हैं हरी सब्जियां

आपने अक्सर अपने बड़ों के मुंह से सुना होगा कि, हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनका सेवन आपके स्वास्थ को अच्छा रखेगा,…

New Project 14 | Sach Bedhadak

आपने अक्सर अपने बड़ों के मुंह से सुना होगा कि, हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनका सेवन आपके स्वास्थ को अच्छा रखेगा, भारत में तकरीबन हर घर में हरी सब्जियां बनाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, हर हरी सब्जी आपके सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को हरी सब्जी खाने से नुकसान भी पहुंचता है। आईए जानते हैं किन लोगों के लिए हरी सब्जी फायदेमंद नहीं है।

भिंडी

भिंडी लगभग हर किसी की पसंददीदा सब्जी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसके ज्यादा सेवन से आपको गैस ऐंठन, सूजन और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, भिंडी में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है जो किडनी की पथरी के खतरे को भी बढ़ा सकती है। जिन लोगों को पहले से किडनी से जुड़ी समस्या है उन्हें इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।

फूल गोभी

अगर आप फूल गोभी का सेवन काफी ज्यादा करते हैं तो किडनी में स्टोन की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको गैस की परेशानी भी हो सकती है।

पालक

पालक कई माइनों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पालक के ज्यादा सेवन से किडनी में स्टोन होने की समस्या हो सकती है। इसल में पालक में ऑक्सलेट एसिड भरपूर मात्रा में होता है. पलक अधिक खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट बनने लगता है जिसके कारण स्टोन बढ़ता है।

मटर

सर्दियों में हर घर में मटर का सेवन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, मटर का ज्यादा सेवन आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा देता है। जिससे जोड़ों का दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *