Amarnath Flood : अमरनाथ गुफा के पास बाढ़, 4 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

Amarnath Flood : अमरनाथ गुफा के पास भारी बारिश से फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सायरन बजने से प्रशासन अलर्ट हुआ और…

amarnath | Sach Bedhadak

Amarnath Flood : अमरनाथ गुफा के पास भारी बारिश से फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सायरन बजने से प्रशासन अलर्ट हुआ और गुफा के पास से करीब 4 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। दरअसल अमरनाथ गुफा के पास आसपास पहाड़ों में भारी बारिश के कारण आज दोपहर 3 बजे झीलों और आस-पास के झरनों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद तत्काल अलर्ट जारी किया गया।

बीते 8 जुलाई को बादल फटने ( Amarnath Cloud Burst ) के बाद अमरनाथ गुफा के पास भारी तबाही हुई थी। इसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई थी। औऱ 70 से ज्यादा लापता हो गए थे। अमरनाथ गुफा के पास आए इस जलसैलाब ( Amarnath Incident ) में देखते ही देखते तंबू बह गए थे। अब फिर से वहां बाढ़ आते देख प्रशासन अलर्ट हो गया और आनन-फानन यात्रा मार्ग पर से करीब 4 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जलसैलाब आने के बाद फिर बहाल की गई थी यात्रा

8 जुलाई को जलसैलाब आने के बाद करीब 3 दिनों तक यात्रा को रोक दिया गया था। चौथे दिन यात्रा ( Amarnath Yatra ) को फिर से बहाल कर दिया गया था। 43 दिन लंबी यह वार्षिक यात्रा बीते 30 जून को दो प्रमुख मार्गों से शुरू की गई थी। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब 2 लाख 30 हजार लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *