MP में जमीन के लिए ‘महाभारत’, एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, दो पक्षों में 10 साल से चल रही थी रंजिश

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। वारदात में एक…

New Project 2023 05 05T132225.376 | Sach Bedhadak

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। वारदात में एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए। मरने वालों में तीन महिलाएं और 3 पुरूष शामिल है। एक साथ 6 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मुरैना के लेपा भिसोडा गांव की घटना…

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा भिसोडा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर 10 साल से पुरानी रंजिश चल रही थी। रंजिश ने आज बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, साल 2014 में रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। साल 2014 में भी दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था तक तीन लोगों की मौत हो गई थी।

रंजीत तोमर ने की थी राधे तोमर के 3 सदस्यों की हत्या…

लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच 2014 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। खूनी संघर्ष में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी और ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद रंजीत तोमर का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से राधे तोमर ने हमला कर दिया। शुक्रवार को जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

हत्याकांड का वीडियो वायरल…

शुक्रवार सुबह भी जमीनी विवाद और बदला लेने की नियत से राधे तोमर और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ रंजीत तोमर के घर पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। वारदात में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर घायल हो गए। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

गांव में तनाव का माहौल…

हत्याकांड की घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की टीम गांव में लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस सर्चिंग कर घरों से लाठी-डंडे और तलवार समेत कई हथियार जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *