40 की उम्र में रखें महिलाएं इन बातों का ख्याल, वरना घेरने लगेंगी ये खतरनाक बीमारियां

40 की उम्र महिलाओं के लिए काफी परेशानियों भरी होती है। यहीं वो उम्र होती है जब महिलाओं के लिए मेनोपॉज करीब होता है। मेनोपॉज…

after 40 | Sach Bedhadak

40 की उम्र महिलाओं के लिए काफी परेशानियों भरी होती है। यहीं वो उम्र होती है जब महिलाओं के लिए मेनोपॉज करीब होता है। मेनोपॉज का नतीजा ये होता है कि, महिलाओं को कई गंभीर बीमारियां भी लग जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि, महिलाएं 40 की होते-होते अपने शरीर का ख्याल जरूर रखें। उम्र के हिसाब से जो भी टेस्ट जरूरी हैं उन्हें डॉक्टर से पूछकर समय-समय पर कराती रह। ताकी कोई भी परेशानी आगे चलकर बड़ी बीमारी न बन जाए। आज हम आपको बताएंगे कि, आपको ऐसे कौसे संकेत हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना है।

गठिया

आपने ज्यादातर देखा होगा कि, कई महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ गठिया यानी आर्थराइटिस की शिकायत करती हैं। इस बीमारी में जोड़ों में दर्द या जकड़न महसूस होती है। अगर आपने इस समस्या का सही समय पर इलाल नहीं करवाया तो ये गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकता है।

डायबिटीज

इन दिनं डायबिटीज की परेशआनी हर किसी में देखने को मिलती है। लेकिन ये समस्या 40 साल के बाद ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको डायबिटीज का पता लगाना है तो अपनी सेहत में हो रहे इन बदलावो को देखें, थकान, अत्यधिक प्यास, बढ़ा हुआ पेशाब, धुंधली दृष्टि, वजन कम होना, कोमल मसूड़े महिलाओं में मधुमेह के कुछ लक्षण हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस

40 साल के होते होते शरीर कई बदलावो को झेलता है। इस चक्कर में आपकी हड्डियां कजोर होने लगती हैं। महिलाओं को हमेशा अपने कैल्शियम सेवन और विटामिन डी के स्तर का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है ताकि हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।

यूरिन इन्फेक्शन

बढ़ती उम्र में आपकी कई नसे कमजोर हो जाती हैं। उनमें से एक है यूरिन करने में मदद करने वाली नसें। उम्र बढ़ने के साथ-साथ मांसपेशियां मोटी होने लगती हैं। इस वजह से वो अपना लोच खो देती हैं, जिसके चलते व्यक्ति का अपने यूरिन पर नियंत्रण नहीं रहता। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर अपने शरीर का ख्याल रखें।

कैसे रखे अपना ख्याल

चालीस पार होते ही महिलाओं को अपने शरीर का और भी ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हें कई टेस्ट नियमित रूप से करवाने चाहिए। अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा उम्र की महिलाओं में होता हैं, इसके लिए आप ब्रेस्ट टेस्ट कराएं। साथ ही उम्र बढ़ने से ब्लड प्रेशर का हाई या डाउन होना भी कोई आम बात नहीं है, इसीलिए अपने आहार में हेल्दी चीजें शामिल करें। रोजाना एक्सरसाइज करना न भूलें और बीच-बीच में अपना बीपी चेक करवाती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *