Tu Jhoothi Main Makkaar : रणबीर कपूर की फिल्म ने 7वें दिन की सबसे कम कमाई, 100 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Tu Jhoothi Main Makkaar : बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी…

image 2023 03 15T151704.068 | Sach Bedhadak

Tu Jhoothi Main Makkaar : बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले वीकेट में शानदार कमाई की है। लेकिन 7वें दिन इसकी कमाई में 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इस मूवी ने अपने पहले 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। छठ दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि इस मूवी का 7वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-शादी के 7 महीने बाद विधवा हुई Rekha का अब छलका दर्द, बोलीं-‘हनीमून पर ही पता चल गई थी ये बड़ी बात’

image 55 | Sach Bedhadak

7वें दिन कमाए इतने करोड़
इस मूवी ने पहले वीकेड में शानदार कमाई करते हुए 70 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था। वहीं सोमवार को तू झूठी मैं मक्कार ने 40 फीसदी गिरावट के साथ 7 करोड़ के लगभग बिजनेस किया। वहीं फिल्म ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने 7वें दिन 5.80 करोड़ का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-भाग्यश्री की बहन मधु मार्कंडेय का शव संदेहास्पद अवस्था में मिला, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

image 2023 03 15T151752.778 | Sach Bedhadak

100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई TJMM
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने भारत के अलावा विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। आकड़ों की मानें तो इस मूवी ने विदेशों में 25 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है। हालांकि यह मूवी सोमवार तक 100 करोड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। मंगलवार को इस फिल्म की कमाई में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस मूवी ने ओपनिंग डे 15.71 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़ और पांचवे दिन 17.08 करोड़ की कमाई की थी।

image 2023 03 15T151836.665 | Sach Bedhadak

‘तू झूठी मैं मक्कार’की कहानी
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कहानी मिकी (रणबीर कपूर) और टिन्नी (श्रद्धा कपूर) के लवस्टोरी के इर्द-गिर्द घूम रही है। फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिन्हा बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह रणबीर कपूर के करियर की आखिरी ‘रॉम कॉम’ बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *