क्या रणवीर और दीपिका के रिश्ते में आ गई है दरार! बर्थडे पर विश नहीं करने पर फैंस ने किया ट्रोल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों की जोड़ी को…

deepika | Sach Bedhadak

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है, क्योंकि रणवीर सिंह ने हाल ही में 6 जुलाई 2023 को अपना 38वां बर्थडे मनाया था। जिसमें उनके फैंस सहित कई स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई दी थी। लेकिन दीपिका पादुकोण का बर्थडे पर विश नहीं करना कई अटकलों को पैदा दे रहा है। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी।

बता दें कि हाल ही बीते कुछ महीनों पहले एक ट्विट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस ट्विट ने उनके फैंस के होश उड़ा दिए। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशयली खबर नहीं आई है।

दीपिका ने नहीं किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश

रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था। अपने पति के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण ने कोई पोस्ट नहीं डाली है। इसको लेकर फैंस दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल कर रहे है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 74.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पॉपुलैरिटी, वाइड ग्लोबल अपील और स्टारडम के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका ने रणवीर के जन्मदिन पर उनके लिए कुछ भी पोस्ट नहीं किया, जिसकी वजह से उनके फैंस नाराज हो गए। अपनी निराजगी व्यक्त करते हुए फैंस ने दीपिका की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट का सहारा लिया। इस फोटो में वह आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

फैंस ने दीपिका पादुकोण को जमकर किया ट्रोल
रणवीर सिंह को बर्थडे विश नहीं करने पर फैंस ने दीपिका पादुकोण की जमकर क्लॉस लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, “मैं पूरे दिन दीपिका के इंस्टा पर रणवीर की बर्थडे विश पोस्ट का इंतजार कर रहा था”, जबकि दूसरे ने कहा: “पति के जन्मदिन का पोस्ट नहीं लगाया???” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “अपने पति के जन्मदिन पर कुछ पोस्ट करो”। वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे, इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। जबकि, दीपिका के पास ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’ और ‘जवान’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *