Business Idea: गर्मियों में ये छोटा सा बिजनेस करें शुरू, 10,000 की लागत से बन सकते हैं करोड़पति

अगर आप गर्मियों के मौसम में कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Indian Money 3 | Sach Bedhadak

Business Idea: होली के त्योहार के बाद से गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में बच्चे से लेकर बूढ़े तक खुद को चिल रखने के लिए आइसक्रीम (Ice Cream) का सेवन करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मौसम से हिसाब से कोई छोटा सा बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो यह बिजनेस ट्राय कर सकते हैं। वैसे तो यह एक सदाबहार बिजनेस बनता जा रहा है, क्योंकि आजकल सर्दियों के मौसम में भी लोग खूब आइसक्रीम खाते हैं। लेकिन गर्मियों में मौसम में यह बिजनेस अच्छा खासा चलता है।

यह खबर भी पढ़ें:-इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 43 लाख रुपए, एक साल में दिया 4,225.00% का रिटर्न

इस बिजनेस में लागत भी कम आती और मुनाफा भी ज्यादा होता है। इसे आप सिर्फ 10,000 रुपए में शुरू कर सकते हैं। आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश करने की जरूरत है। इसके लिए बस एक फ्रीजर खरीदने की जरूरत पड़ेगी। अगर संभव हो तो एक छोटी मोटी दुकान ले सकते हैं जिसमें 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो जाए। भारत में लोग गर्मी में बड़े पैमाने पर यह बिजनेस करते हैं। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की मांग ज्यादा रहती है।

पोश एरिया में लें कोई जगह

अगर आप आइसक्रीम का पार्लर खोलना चाहते हैं तो संभवतया पोश एरिया में कोई जगह चुने ताकि आपका बिजनेस धड़ल्ले से चल सके। दरअसल, पोश एरिया में ज्यादातर रईस लोग ही रहते हैं और वो आइसक्रीम वगैरह ज्यादा खाते हैं। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम का बिजनेस शानदार चलता है।

लाइसेंस जरूर लें

आइसक्रीम पार्लर खोलने से पहले FICCI से लाइसेंस जरूर लें। ट्रेड बॉडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक देश का एक रेजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपके यहां तैयार किए जाने वाले खाने के सामान में FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stock : इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, 1 लाख के बनाए ढाई करोड़

दिन ब दिन बढ़ रही है डिमांड

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जिसको बच्चों से लेकर बूढ़े सभी पसंद करते हैं, खासकर गर्मियों में इसकी डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में कोई भी व्यक्ति कम पैसों में जल्द से जल्द बिजनेस शुरू करना चाहता है तो आइसक्रीम पार्लर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे अब यह बिजनेस पूरे साल चलता है। लिहाजा इस बिजनेस में अच्छी कमाई का मौका है।

फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं

अगर आप आइसक्रीम पार्लर खोलना चाहते हैं तो अमूल की भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। लेकिन इसे लिए अप्लाई करने से पहले उसकी नियम और शर्तों के अनुसार एरिया और जगह सुनिश्चित कर लें। इसे आप अमूल की ऑफिशियल वेबसाइट http://amul.com/m/amul scooping parlours पर ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। यहां आप अप्लाई करने की पूरी जानकारी विस्तार से जान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *