दुनिया का पहला ऐसा ऑपरेशन, डॉक्टरों ने मां के पेट में की बच्चे की सर्जरी

वॉशिंगटन। अब अमेरिका के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो दुनिया में अभी तक कभी नहीं हुआ। डॉक्टरों ने एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी उसकी…

The world's first such operation, doctors performed surgery on the child in the mother's stomach

वॉशिंगटन। अब अमेरिका के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो दुनिया में अभी तक कभी नहीं हुआ। डॉक्टरों ने एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी उसकी मां के गर्भ में ही करके इतिहास रच दिया है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के बॉस्टन में यह हैरतंगेज ऑपरेशन किया गया है। बच्चे को घातक संवहनी बीमारी थी। यह ऑपरेशन नहीं होता तो जन्म के तुरंत बाद हार्ट फेलियर या स्ट्रोक हो सकता था। जिस बीमारी का इलाज किया गया है उसे वेन ऑफ गैलेन विकृति कहा जाता है।

बच्चे पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं 

डॉक्टरों ने 34 सप्ताह की गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन किया। बोस्टन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ. डैरेन ओरबैक ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बच्चा पिछले 6 सप्ताह से स्वस्थ है। उसे कोई दवा नहीं दी जा रही है। बच्चे का वजन बढ़ रहा है। ऐसा कोई संकेत नहीं है कि ब्रेन ने नकारात्मक प्रभाव दिखाए हों।’ ब्रिटेन में हर साल 10-12 बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं और कुछ दिनों में उनकी मौत हो जाती है।

10 डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन 

इस बीमारी में मस्तिष्क की धमनियां कोशिकाओं की बजाय रक्त को सीधे शिराओं में पहुंचाती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता है और मस्तिष्क को नुकसान होता है। वर्तमान में हमारे पास जो इलाज हैं, वो जन्म के बाद ही हो सकते हैं। इस ऑपरेशन को करने में 10 डॉक्टरों की टीम लगी। डॉक्टरों ने अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए एक लंबी सुई मां के पेट तक पहुंचा कर सर्जरी की।

(Also Read- शनि ग्रह के छल्ले हो रहे गायब, जेम्स बेव जल्द करेगा बड़ा ‘खुलासा’)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *