1 लीटर में चला-चलाकर थक जाओगे ये बाइक, देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज, सालों तक बचाए पैसे

देश में बड़ी संख्या में लोग छोटे सफर और डेली रूटीन के कामों में बाइक का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। इसी वजह से ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स की भारतीय ऑटो मॉर्केट में ज्यादा डिमांड रहती है।

Cheapesh bikes | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत में बाइक्स का काफी क्रेज है। बजट बाइक के लिए यहां काफी बड़ा कस्टमर बेस है। खासतौर पर युवा वर्ग के बीच बाइका काफी लोकप्रिय हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग छोटे सफर और डेली रूटीन के कामों में बाइक का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। इसी वजह से ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स की भारतीय ऑटो मॉर्केट में ज्यादा डिमांड रहती है।

यह खबर भी पढ़ें:-माइलेज के बाप हैं ये 5 स्कूटर, पेट्रोल पीते नहीं सिर्फ सूंघते हैं!

TVS Sport | Sach Bedhadak

TVS Sport

सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा माइलेज देने के मामले में TVS Sport मॉर्केट में सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली बाइक है। TVS Sport में आपको 109.7cc का BS6 इंजन मिलता है और यह इंजन 8.18 bhp की पॉवर और 8.7NM का टॉर्क जनरेट करता है। बाजार में यह बाइक 3 वेरिएंट और 7 रंगों में मिल रही है। इस बाइक की शोरूम कीमत 61,025 से चालू होती है और 67,530 तक जाती है। यह बाइक 70kmpl का माइलेज देती है।

Hero HF Deluxe | Sach Bedhadak

Hero HF Deluxe

हीरो की एचएफ डीलक्स बाइक सबसे ज्यादा किफायती विकल्प है। इस बाइक में 97.2cc BS6 का इंजन मिलता है जो 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। यह बाइक बाजार में 5 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 55,022 रुपए से चालू होती है और टॉप मॉडल 67,178 रुपए है। माइलेज की बात करें तो हीरो एचएफ डीलक्स 65kmpl की माइलेज देती है।

यह खबर भी पढ़ें:-सिर्फ 3,000 में मिल रहा है iPhone 14!, खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक

Honda SP 125 | Sach Bedhadak

Honda SP 125

Honda SP 125 बाइक में 124cc BS6 इंजन मिलता है, जो 10.72bhp की पावर और 10.9NM का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट और रियर पर ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है और यह बाइक दो वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शंस में खीरीदी जा सकती है। इस बाइक की कीमत 63,088 रुपए से लेकर 69702 रुपए के बीच है। इस बाइक में 65kmpl का माइलेज आपको मिलता है।

Honda Livo | Sach Bedhadak

Honda Livo

होंडा लिवो बाजार में 2 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शंस में आप आसानी से खरीद सकते हैं। इस बाइक में 109.51cc BS6 का इंजन दिया गया है जो 8.67bhp की पावर और 9.30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके आगे और पीछे के टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम कीमत ₹75,659 है और इसकी कीमत में 60kmpl का माइलेज मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *