LG और Sony की बैंड बजाने आ गया Samsung का ये धांसू टीवी, जानिए कीमत और फीचर्स

Smart TV मॉर्केट में सोनी, सैमसंग जैसी कंपनियों के TV’s का बोलबाला है। सैमसंग की NEO सीरीज लॉन्च होने के बाद LG ने भी कई टीवी लॉन्च कर दी है।

S95C QD OLED | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। Smart TV मॉर्केट में सोनी, सैमसंग जैसी कंपनियों के TV’s का बोलबाला है। सैमसंग की NEO सीरीज लॉन्च होने के बाद LG ने भी कई टीवी लॉन्च कर दी है। अब सैमसंग भी नई टीवी रेंज के साथ मॉर्केट में उतरा है। कंपनी ने 2022 में QD-OLED पैनल के साथ टीवी उतारकर OLED टीवी सेगमेंट में फिर से प्रवेश किया है। दूसरी पीढ़ी के मॉडल S90C और S95C इस साल की शुरुआत में जारी किए गए थे।

यह खबर भी पढ़ें:-मुफ्त शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरी तक, यहां से सभी जानकारी लें और ऐसे करें अप्लाई

भारत में पहली बार आए Samsung के OLED TV

भारत में अब सैमसंग कंपनी के OLED टीवी लॉन्च हो गए हैं। ये टीवी 2023 नियो QLED टीवी के लॉन्च होने के एक महीने के अंदर देश में आ गए हैं। सैमसंग S90C और S95C QD-OLED टीवी दोनों 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच तीन साइज में उपलब्ध हैं। कीमत 1,69,990 रुपए से शुरू होती है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Sumsung.com और ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन रिटेलर्स पर बेचा जाएगा। कंपनी क्रेडिट कार्ड पर 20% तक का कैसबैक दे रही है। ग्राहक केवल 2,990 रुपए से शुरू होने वाली EMI पर बेचा जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-8GB रैम और 50MP कैमरे वाला यह स्मार्टफोन हुआ 5,000 रुपए सस्ता, खरीद लो लूट मची है

Samsung OLED TV Specs

सैमसंग ओएलईडी टीवी 4K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश करते हैं। लेकिन यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन HDR 10, HDR 10+, HLG और AMD फ्रीसिंग प्रीमियम प्रो के साथ आते हैं। टीवी में 1500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस टीवी में HDMI 2.1, UDB, ऑप्टीकल, ईथरनेट, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे सभी महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। TV Tizen OS को बूट करता है जिसमें सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग ऐप्स और बहुत कुछ है। S95C पर 70W स्पीकर की तुलना में S90C 40W स्पीकर के साथ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *