Senior Citizen Pilgrimage Scheme :  दो साल में 1 लाख यात्रियों को तीर्थ दर्शन कराएगी सरकार

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार योजना के विस्तार में नए तीर्थ स्थलों को भी जोड़ रही हैं। इसमें राज्य सरकार सम्पूर्ण खर्च वहन करेगी।

Ashok Gehlot011 | Sach Bedhadak

Senior Citizen Pilgrimage Scheme : जयपुर। जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत रामेश्वरम-मदुरई जाने वाले यात्रियों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुलाकात की। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- 2023 के तहत पहली रेलगाड़ी जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना की गई। जहां जयपुर से रामेश्वरममदुरई के लिए यात्री रवाना हुए। इसमें जयपुर से लगभग 520 और कोटा से 340 यात्री हैं। सीएम गहलोत ने यात्रियों को संबोधित किया और कहा कि कोरोना के कारण दो साल से घरों में कैद रहे और कोरोना काल में वंचित रहे एक लाख यात्रियों को राज्य सरकार 2 साल में तीर्थ दर्शन करवाएंगी। इसके बाद अब नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करने को लेकर लोगों की आस बंध गई हैं। 

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार योजना के विस्तार में नए तीर्थ स्थलों को भी जोड़ रही हैं। इसमें राज्य सरकार सम्पूर्ण खर्च वहन करेगी। गहलोत ने कहा कि गत सरकार ने 5 साल में सिर्फ 47 हजार यात्रियों को ही तीर्थ यात्रा कराई गई। जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस योजना में नए तीर्थ जोड़कर इसे गति दी गई। इस वर्ष बजट घोषणा के अनुसार 40 हजार लोगों को यात्रा करवाई जाएगी। गहलोत ने कहा कि सरकार तीर्थ यात्रियों के आवागमन, भोजन, आवास, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही हैं। यात्रियों की सेवा में प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी, एक चिकित्सक और दो नर्सिंगकर्मी साथ रहेंगे।

वरिष्ठ नागरिक हमारी अमूल्य धरोहर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी अमूल्य धरोहर है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को विशेष आदर और सम्मान दिया जाता है। इन्हीं भावनाओं के साथ हमनेजिम्मेदारी निभाते हुए अगस्त, 2013 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। उस समय 41 हजार यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर भेजकर दर्शन कराए गए। अब तक 1.17 लाख वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा कराई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में शुरू मोक्ष कलश योजना में अब तक 86 हजार लोगों को अस्थियां विसर्जित करने के लिए यात्रा कराई गई। अब यह स्थाई रूप से लागू कर दी गई हैं। साथ ही, कै लाश मानसरोवर यात्रा में प्रति यात्री 1 लाख रुपए और सिन्धु नदी के दर्शनार्थ जाने वाले यात्रियों को 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा हैं। पुजारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई हैं।

बड़े मंदिरों में बन रहे हैं कॉरिडोर

समारोह में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि 593 मंदिरों के जीर्णोद्धार में 5.93 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस अवसर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, अर्चना शर्मा, महापौर मुनेश गुर्जर, देवस्थान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हर साल 10 हजार बुजुर्ग करते हैं तीर्थ यात्रा

वर्ष 2013 में राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई थी। इसके बाद 2016 में हवाई तीर्थ यात्रा की भी मंजूरी मिल गई। शुरू के एक वर्षसिर्फ 1000 बुजुर्गों को हवाई तीर्थ करवाया गया। फिर वरिष्ठ नागरिकों की डिमांड पर 5000 बुजुर्गों के लिए हवाई यात्रा शुरू कर दी गई। तब से 5000 को ट्रेन से और 5000 को ही फ्लाइट से तीर्थ यात्रा करवाई जा रही थी।

इसी प्रकार 2018 में हवाई विदेश तीर्थ यात्रा भी शुरू कर दी गई। इसमें चयनित बुजुर्गों को नेपाल के पशुपतिनाथ की यात्रा कराई गई। कोरोना के कारण पिछले दो साल से तीर्थ यात्रा नहीं कराई जा सकी। वर्ष 2019-20 में कोरोना के कारण बीच में ही रोक दी गई तीर्थ यात्रा के लिए कुल 85790 वरिष्ठ नागरिकों ने हवाई तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 5000 लोगों का चयन हुआ। 

ये खबर भी पढ़ें:-Cyclone Biporjoy : आज शाम कच्छ के तट से टकराएगा चक्रवात, राजस्थान में 3 दिन रहेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *