विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मास्टर प्लान, 9 लाख पदाधिकारियों के जरिए जीत की जुगत में मौजूदा सरकार

जयपुर। चुनावी साल में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की याद आई है। कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने…

congress | Sach Bedhadak

जयपुर। चुनावी साल में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की याद आई है। कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने सत्ता वापसी के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। चुनावों से पहले प्रदेश के 9 लाख कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर फील्ड में चुनाव मैनेज करने का टास्क दिया जाएगा। आगामी एक माह में कांग्रेस 9 लाख कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत इकाई और बूथ इकाई में फिट किया जाएगा। 

सत्ता में आने के साढ़े चार साल बाद तक सियासी नियुक्तियां नहीं होने से नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देकर कांग्रेस द्वारा चुनावी माहौल बनाया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि कांग्रेस को जीत के लिए कार्यकर्ताओं की जरूरत है। कार्यकर्ता ही होते हैं, जो बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही खून पसीना बहाकर वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने का काम करते हैं। इसलिए उनका सम्मान करते हुए 9 लाख कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जा रही है।

5 करोड़ मतदाताओं को साधेंगे 

नए पदाधिकारी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में वोटर्स को साधने के लिए उनके ही नजदीकी को कांग्रेस तैयार कर रही है। प्रदेश में जनवरी 2023 के अनुसार 5 करोड़ 11 लाख 64 हजार मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 44 लाख 72 हजार महिला और 2 करोड़ 66 लाख 92 हजार पुरुष मतदाता हैं। चुनावों से पहले आखिरी मतदाता सूची तैयार होने पर मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 20 लाख के करीब होगी। ऐसे में मतदाताओं को प्रदेश, जिले के साथ ही बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत संगठन में नियुक्ति कार्ड के जरिये साधा जाएगा। पदाधिकारियों में इस बार कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को भी जगह दी जा रही है। 

जल्द होगी 9 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसमें सभी जिला अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में सभी 400 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई जगह ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी बनाई जा चुकी है। 

इसके अलावा बूथ इकाइयों का भी गठन किया जा चुका है। दरअसल नियुक्तियों में अब तक 400 में से 363 ब्लॉक अध्यक्ष और करीब डेढ़ सौ ब्लॉक की कार्यकारिणी, 2200 में से 1729 मंडल अध्यक्ष और करीब 800 मंडल की कार्यकारिणी तैयार हो चुकी है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस संगठन के 42 जिला कांग्रेस कमेटी में से 8 जिला अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ही बनी है। डोटासरा ने बताया कि  मंडल कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत इकाई और बूथ इकाई में 21-21 सदस्य नियुक्त किए जा रहे हैं।

(Also Read- सूडान हिंसा में फंसे हैं 40 राजस्थानी, राज्य सरकार ने सूचना के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *