कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी BJP, पेपर लीक पर युवा मोर्चा करेगा RPSC का घेराव

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश भाजपा पूरी तरह विपक्ष की भूमिका में उतर आई है और कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलना शुरू कर दिया हैं।

bjp111 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश भाजपा पूरी तरह विपक्ष की भूमिका में उतर आई है और कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलना शुरू कर दिया हैं। इसी के चलते झुंझुनूं में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्स रे पर किसान विरोधी सरकार होने के आरोप लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ हुंकार भरीं। वहीं, पेपर लीक पर युवा मोर्चा 18 जुलाई को RPSC का घेराव करने वाला है। झुंझुनूं में भाजपा ने बुधवार को जन आक्रोश महाघेराव में ट्रैक्टर्स से रैली भी निकाली। 

सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शुरू हुई रैली पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी और अन्य भाजपा नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में कलेक्ट्ट पर पहुं रे चकर जमकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट पर चढ़ कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं घुसने दिया

युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश

किसानों के बाद अब युवाओं के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस का घेराव करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कहा कि कांग्रेस सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश का युवा पेपर लीक की घटनाओं से निराश है और युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। चेची ने कहा कि सीकर में ऐसे कोचिंग सेंटर भी खुले हुए है जिनमें गारंटी के नाम से बैच चलाए जा रहे हैं। इसलिए युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएससी कार्यालय का घेराव करेगा। इस युवा आक्रोश महाघेराव में राजस्थान के सभी जिलों के युवा शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

कर्जमाफी का वादा भूली सरकार: राठौड़ 

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किसान हुंकार सम्मेलन में कहा कि किसानों के प्रतिनिधि सरकार से पूछ रहे हैं कि साढे़ चार साल पहले जो संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था, उसका क्या हुआ। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में संपूर्ण फसली ऋण माफ करने का वादा किया था, जो कि 99 हजार 996 करोड का कुल फसली ऋण था। इसमें से गहलोत सरकार ने महज 8400 करोड का कर्ज माफ किया।

राज्य सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा: जोशी

झुंझुनूं में किसान जनआक्रोश सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की नीति हमेशा से ही किसान विरोधी रही है। सत्ता में आने से पहले किसानों के संपूर्ण कर्जा व बिजली माफी की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा भूल गई। जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों को आह्नान करते हुए कहा कि समय आ गया है, अब हमें एक भी दिन घर नहीं बैठना है।

इस किसान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना हैं। इस सरकार ने किसान कर्ज माफी तो दूर, बल्कि किसानों को जो बिजली उपलब्ध हो रही थी, उसे भी कम कर दिया। इन्होंने बिजली के दाम नहीं बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन एक नहीं बल्कि कई बार बिजली के दाम बढ़ा दिए और अब 100 यूनिट बिजली फ्री देने की झांसेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के झूठे वादों से त्रस्त होकर प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है। 

सभा में प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, सांसद व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद सुमेधानंद, नरेंद्र खीचड़, विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, के डी बाबर, शुभकरण चौधरी, राजेंद्र भांबू, डॉ. राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-हिस्ट्रीशीटर राहुल मीणा के रेस्टोरेंट पर ‘वज्र प्रहार’, JDA की बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *