MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए हेलिकॉप्टर सिक्सर किंग धोनी, डेब्यू मैच में PAK के खिलाफ बरपाया था कहर

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई 2023 को 42 साल के हो गए है। एमएस धोनी क्रिकेट…

sb 1 2023 07 07T122838.042 | Sach Bedhadak

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई 2023 को 42 साल के हो गए है। एमएस धोनी क्रिकेट जगत में सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में भारत को कई मुकाबले जिताएं है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताए। धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर छक्कों से दुनिया भर के लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है।

बता दें कि एमएस धोनी ने अपना पहला डेब्यू मैच बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था और इस मैच में वो बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए थे। उन्हें तापस बैस्या की गेंद पर रन लेने के प्रयास में खालिद मसूद ने रन आउट किया था। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराया था।

यह खबर भी पढ़ें:- इश्क के मैदान पर भी सबसे जुदा रहे अजीत आगरकर, मुस्लिम दोस्त की बहन के सामने हो गए थे क्लीन बोल्ड

dhoni 14 | Sach Bedhadak

23 साल की उम्र में एमएस धोनी ने टीम इंडिया में डेब्यू किया था, 5 अप्रेल 2005 को एमएस धोनी ने 5वें वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन ठोके थे। इसके बाद टेस्ट सीरीज के 5वें मैच में भी 148 रनों की शानदार पारी खेली थी, महेंद्र सिंह धोनी का यह टेस्ट करियर का पहला शतक था।

dhoni 12 | Sach Bedhadak

MS धोनी की कप्तानी में भारत हासिल की कई कीर्तिमान

अपने क्रिकेट करियर में एमएस धोनी अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की बैंड बजा देते थे, इसी वजह से उनकी तुलना एडम गिलक्रिस्ट से की जाने लगी थी। इसके साथ ही अंतिम ओवर तक जीत का पीछा करने में माहिर धोनी फिनिशर के तौर अपना रोल निभाते रहे है। तीन साल के करियर में ही धोनी को वनडे और टी20 का कप्तान नियुक्त कर दिया गया और उन्होंने साल 2007 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिलाब जिताया था।

इसके बाद एमएस धोनी ने 2008 में टेस्ट की कप्तानी संभाली और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पर यादगार सीरीज में जीत दर्ज करके दिसंबर 2009 में भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में रैंकिंग में नंबर-1 बनाया था। लेकिन 2011 और 2012 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया की सरजमीं पर भारत को लगातार 8 पराजयों का सामना करना पड़ा और भारत ने अपनी टॉप रैंकिंग गंवा दी।

dhoni 13 | Sach Bedhadak

धोनी ने 2011 में भारत को जीताया वनडे विश्व कप
एमएस धोनी ने साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तूफानी शतक लगाकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। धोनी ने भारत को वनडे विश्व कप जीताकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद साल 2013 में धोनी ने भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाई और अगले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे।

इसके बाद धोनी ने साल 2014 में टेस्ट कप्तानी छोड़ी, इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद 2017 में धोनी वनडे में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और विराट कोहली को उत्तराधिकारी बनाया है।

वर्ल्ड कप 2019 में खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

वर्ल्ड कप 2019 में एमएस धोनी धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचकों की नजरों में आ गए। टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हार के बाद से वो क्रिकेट से दूर रहे, उनकी संन्यास की अटकलें भी लगाई जा रही थी। अत में एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *