LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए-आपके शहर में क्या है नए दाम?

वित्त वर्ष के पहले दिन ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 92 रुपये तक कम हो गए हैं। आज से ही नए रेट लागू हो गई हैं।

LPG Cylinder | Sach Bedhadak

जयपुर। वित्त वर्ष के पहले दिन ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 92 रुपये तक कम हो गए हैं। आज से ही नए रेट लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। लेकिन, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.50 रुपए सस्ता होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। बता दे कि पिछले महीने ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती हैं और बदलाव करती हैं। अप्रैल महीने की पहली तारीख यानी शनिवार को पेट्रोलिय कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 92 रुपये तक कम किए है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में जो कटौती की है, वो सभी शहरों में अलग-अलग है। गैस कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2138 रुपए की जगह 2051 रुपए में मिलेगा। वहीं, जोधपुर में 2063 रुपए, कोटा में 2095 रुपए, गंगानगर में 2122 रुपए और सीकर में 2086 रुपए में मिलेगा।

जानिए-चार महानगरों सहित आपके शहर में क्या है नया रेट

दिल्ली- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.50 रुपए सस्ता होकर 2028 रुपए
कोलकाता- 89.50 रुपए सस्ता होकर 2132 रुपए
मुंबई- 91.50 रुपए सस्ता होकर 1980 रुपए
चेन्नई- 75.50 रुपए सस्ता होकर 2192.50 रुपए
जयपुर- 87 रुपए सस्ता होकर 2051 रुपए

जानें-इस साल कब-कब बढ़े दाम

तेल कंपनियों ने एक मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, कमर्शियल एलपीजी के दामों में एक साथ 350 रुपए बढ़ाए थे। हालांकि, अब दाम कम करने से थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले नए साल में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए थे।

पिछले 5 साल में बढ़ी रसोई गैस के 45% कीमत

पिछले कुछ सालों गैस सिलेंडर के दाम लगातार तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच LPG की कीमतों में 58 बार बदलाव हुआ है। इससे LPG सिलेंडर की कीमत 45 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अप्रैल, 2017 में LPG सिलेंडर की कीमत 723 रुपए थी और जुलाई 2022 में तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपए हो गई।

ये खबर भी पढ़ें:-आज से हुए कई अहम बदलाव : अब 500 में सिलेंडर, चिरंजीवी का दायरा बढ़ेगा, जानें-और भी बहुत कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *