प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक वीडियो वायरल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra 1 | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक को सरेआम किस करती नजर आ रही हैं। निक जोनस ने यह अपने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है। इस कपल के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में निक और प्रियंका सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यह कपल लिक लॉप करते नजर आ रहा है। निक और प्रियंका के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-रिलीज होते ही HD क्वालिटी में लीक हुई सलमान खान की फिल्म ‘Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan’

वीडियो दोनों आइस्क्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं। निक ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘रोम’। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लवबर्ड्स।’ एक फैन ने लिखा है, ‘आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट।’ एक फैन ने लिखा है, ‘रोमांटिक कपल।’ एक फैन ने लिखा है, ‘आप दोनों बहुत प्यारे हो।’

यहां देखें प्रियंका और निक जोनस का वीडियो

जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसमें वह एक जासूस की भूमिका में दिखेंगी। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा। इस वेब सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं। प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी नजर आएंगे। हाल ही में प्रियंका भारत आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *