साउथ सिनेमा की ये 6 अभिनेत्रियां हैं करोड़ों की मालकिन, जानें किसके पास है कितनी प्रॉपर्टी

साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां भी करोड़ों में खेलती हैं। एक-एक फिल्म के करोड़ों रुपए लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की उन 6 एक्ट्रेसेस के बारे में जो करोड़ों की मालकिन हैं।

Pooja Hegde 1 | Sach Bedhadak

मुंबई। साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां भी करोड़ों में खेलती हैं। एक-एक फिल्म के करोड़ों रुपए लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की उन 6 एक्ट्रेसेस के बारे में जो करोड़ों की मालकिन हैं। करोड़ों मालकिन तो हैं साथ ही साथ खूबसूरती में भी किसी अप्सरा से कम नहीं हैं।

नयनतारा

नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। वह प्रति फिल्म 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। नयनतारा के पास लगभग 165 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-आखिरकार Ileana D’Cruz ने दिखा दी अपने मिस्ट्री मैन की पहली झलक, लिखा एक प्यारभरा नोट

तमन्ना भाटिया

साउथ एक्ट्रेस में सबसे ज्यादा पैसे के मामले में तमन्ना भाटिया दूसरे नंबर हैं। वह एक फिल्म के 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास लगभग 110 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

अनुष्का शेट्‌टी

अनुष्का शेट्‌टी प्रति फिल्म लगभग 6 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का के पास कुल 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

सामंथा

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पास भी करीब 89 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये अभिनेत्री एक फिल्म के 3-5 करोड़ रुपए की फीस वसूलती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Kajol ने नई पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के राज से उठाया पर्दा, दिलचस्प है कारण, जानें

पूजा हेगड़े

सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी करीब 50 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह हर फिल्म के तकरीबन 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना हर फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए फीस वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका के पास कुल 28 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *