हनीमून से लौटे Karan Deol-Drisha Acharya, सनी देओल की बहू हुई ट्रोल, जानें यूजर्स ने क्या कुछ कहा

हनीमून के बाद मुंबई लौटे करण देओल और दृषा आचार्य दोनों ही मैचिंग और बेहद ही सिंपल ड्रेस में नजर आए। इस दौरान पापराजी ने नव विवाहित जोड़ी की तस्वीरें बड़े गुस्से से क्लिक की।

Karan Deol Drisha Acharya | Sach Bedhadak

Karan Deol- Drisha Acharya: सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही अपने जीवन साथी संग अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। करण और दृषा आचार्य ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 18 जून को सात फेरे लिए। शादी के बाद यह कपल हिमाचल की खूबसूरत वादियों में हनीमून के लिए पहुंचा। इसके बाद नव विवाहित जोड़े मसाई मारा, केन्या में रोमांटिक हनीमून का आनंद लिया। अब गुरुवार रात यह जोड़ा हनीमून मनाने के बाद वापस मुंबई लौट आया है। लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुए तो दोनों ही बिल्कुल सिंपल दिख रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:-Urfi Javed के फैशन का जादू चला, हाथ लगी एकता कपूर की बड़ी फिल्म, बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू!

मैचिंग ड्रेस में दिखे करण और दृषा

हनीमून के बाद मुंबई लौटे करण देओल और दृषा आचार्य दोनों ही मैचिंग और बेहद ही सिंपल ड्रेस में नजर आए। इस दौरान पापराजी ने नव विवाहित जोड़ी की तस्वीरें बड़े गुस्से से क्लिक की। जबकि जोड़ा मुस्कुराते हुए पोज दे रहा था। हालांकि, इस दौरान दृषा थोड़ी शरमा रही थीं।

ट्रोल हुई नई दुल्हन

करण और दृषा के फैंस को उनका सिंपल लुक पसंद नहीं आया और कुछ लोगों ने नव विवाहित जोड़े को ट्रोल किया। दरअसल, दृषा इस दौरान सिन्दूर और चूड़ियों के बीना ही नजर आईं। कुछ लोगों ने दृषा को करण के बगल में आंटी बताया।

यह खबर भी पढ़ें:-Shah Rukh Khan की फिल्म ‘जवान’ को लेकर द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने दिया चौंकाने वाला

करण देओल का कॅरियर

करण देओल के कॅरियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने सिर्फ एक ही फिल्म की है वो है ‘पल पल दिल के पास है’। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वर्तमान में, करण अपनी नई दुल्हन, दृषा के साथ शादीशुदा जीवन का आनंद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *