आखिरी बार ‘पटियाला बेब्स’ में नजर आई थीं Ashnoor Kaur जाने अब कहां हैं एक्ट्रेस

बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाली Ashnoor Kaur को आखिरी बार पटियाला बेब्स में नज़र आई थीं। एक्ट्रेस ने महज 5 साल…

Ashnoor Kaur | Sach Bedhadak

बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाली Ashnoor Kaur को आखिरी बार पटियाला बेब्स में नज़र आई थीं। एक्ट्रेस ने महज 5 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ‘झांसी की रानी’ में Ashnoor Kaur ने प्राची का किरदार निभाया था। लेकिन अचानक से एक्ट्रेस छोटे पर्दे से इन दिनों गायब चल रही हैं। चलिए जानते हैं कि Ashnoor Kaur इन दिनों क्या कर रही हैं।

ढेरों टीवी शोज कर चुकीं हैं Ashnoor Kaur

Ashnoor Kaur ने 5 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनको ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा और ‘पटियाला बेब्स’ में मिनी के किरदार के लिए ज्यादा जाना चाहता है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने साल 2018 में फिल्म ‘मनमर्जियां’ में तापसी पन्नू की बहन का किरदार भी निभाया है। अशनूर साल 2020 में आखिरी बार टीवी पर दिखी थीं।

इस बिजनेस में बिजी हैं एक्ट्रेस

‘पटियाला बेब्स’ के बाद भले ही Ashnoor Kaur ने टीवी से ब्रेक ले लिया हो लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस कॉस्मेटिक ब्रॉन्ड colorplay पर ध्यान दें रही हैं। इस ब्रॉन्ड को एक्ट्रेस ने साल 2012 में लॉन्च किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। Ashnoor Kaur की नेटवर्थ तकरीबन 7 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *