मुकेश अंबानी ने मोदी को गिफ्ट किया 1,500 करोड़ रुपए का बंगला, मोदी को सबसे ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं उद्योगपति

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को गिफ्ट किया 15,00 करोड़ रुपए का बंगला। मोदी पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं उद्योगपति।

Mukesh Ambani 2 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की सफलता के पीछे उनके कर्मचारियों का भी बड़ा हाथ है। अंबानी अपने सभी कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी ने एक मिसाल पेश कर साबित कर दिया है कि वे बड़े दिल वाले हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक कर्मचारी को 1,500 करोड़ रुपए का बंगला गिफ्ट किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये कौन हैं। नहीं ना? तो चलिए जानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stocks : 5 रुपए से उछलकर 70 रुपए के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख के बनाए 12.80 लाख

मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाते हैं मनोज मोदी

मुकेश अंबानी जिस कर्मचारी को 1,500 करोड़ रुपए का बंगला गिफ्ट किया है उनका नाम है मनोज मोदी। इन्हें मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ कहा जाता है। अंबानी ने मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया है वो 22 मंजिला इमारत है वो 1.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह घर मुंबई के नेपियन सी रोड पर बना है। इस घर की कीमत करीब 1,500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

अंबानी के बैच मेट हैं मनोज मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज मोदी, मुकेश अंबानी के बैच मेट हैं और दोनों ने मुबई की यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से साथ में पढ़ाई की है। मनोज मोदी ने 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था, जब मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज मोदी दशकों से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-इंडसइंड बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 4669 करोड़ पहुंचा, कंपनी ने किया डिविडेंड देने को ऐलान

रिलायंस में मनोज मोदी अदा किया है अहम रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज मोदी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस में अहम रोल अदा किया है। अरबों डॉलर्स के निवेशों से लेकर कई अहम फैसलों में मनोज मोदी की अहम भूमिका पाई गई है। कहा जाता है कि बिजनेस के लिहाज से मनोज मोदी का दिमाग बहुत तेज है। मनोज मोदी फिलहाल रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *