गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दवा और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा!

जून के लगते ही पांच बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर होने वाला है। इसमें गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक वाहन के दाम और फॉर्मा कंपनियों से जुड़े बदलाव शामिल हैं।

Gas Cylinder 1 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। जून के लगते ही पांच बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर होने वाला है। इसमें गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक वाहन के दाम और फॉर्मा कंपनियों से जुड़े बदलाव शामिल हैं। आज से लागू हो रहे बदलावों का आम आदमी पर कितना असर पड़ेगा। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-9 साल में हिट रही हैं मोदी सरकार की ये 5 योजनाएं, किसान और गरीब लोगों को मिली बड़ी राहत

गैस सिलेंडर के घंटे दाम

गैस वितरण कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। 1 जून से कमर्शियल गैस (19 किलोग्राम) सिलेंडर दिल्ली में 83.3 रुपए तक सस्ता कर दिया गया है। हर महीने गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। इससे पहले अप्रैल में भी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। आज से लागू हो रही गैस सिलेंडर की नई दरों के तहत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए तय की गई है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1937 रुपए निर्धारित की गई है। कोलकाता में 1975.50 रुपए और मुंबई में 1725 रुपए कर दी गई है। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

खासी की दवा का निर्यात से पहले करना होगा टेस्ट

भारत औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने नया बदलाव करते हुए निर्देश जारी किए है कि खासी की सिरप का निर्यात करने से पहले निर्यातकों को सरकारी लैब में जांच करानी होगी और जब प्रमाण पत्र मिल जाएगा उसी के बाद दवा को निर्यात किया जा सकेगा। सैंपल सही पाए जाने के बाद ही दवा का निर्यात किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर के ताजा भाव

इलेक्ट्रिक वाहन हुए महंगे

सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के दामों में वृद्धि की है। दरअसल, 21 मई को सरकार ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय ने 1 जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली 15000 रुपए की सब्सिटी को घटाकर 10,000 रुपए कर दिया है। इस नए बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स 25,000 सये 35,000 रुपए महंगे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *