रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War) स्थितियों के मध्य हालात दिन-बदिन बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में आए दिन हवाई हमले, तबाही और मौतों की खबर सामने आती रही हैं। यूक्रेन भी लगातार खुद को स्थिर करते हुए लगातार रूस पर जवाबी हमला जारी रखे हुए हैं। ऐसे में रूस के दावों की मानें तो यूक्रेन ने रूस के एक गांव में आर्टिलरी हमला किया है, जिसमें 1 रूसी नागरिक की मौत होने के साथ ही 1 नाबालिक सहित कुल 6 लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए हैं।
यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए इस हमले के चलते युद्ध परिस्थितियां और भी (Ukraine Russia War) अधिक संगीन हो सकती हैं। दरअसल, रूसी सेना द्वारा लगातार बीते 2 महीने से भी अधिक समय से यूक्रेन में संघर्ष जारी है। रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यू्क्रेन की तरफ से तोप के गोले बरसाए गए हैं। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है।
बता दें कि रूस की सेना लाख कोशिशों के बाद भी यूक्रेन की राजधानी (Ukraine Russia War) कीव में दाखिल नहीं हो पाई है। अब रूस ने अपना प्लान बदलकर अब अपना पूरा फोकस डोनबास इलाके पर लगा दिया है। डोनबास यूक्रेन का वह इलाका है, जिसके लुहान्सक और डोनेस्क को पुतिन ने अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी। बहरहाल, जंग के लगभग 80 दिन होने के बावजूद रूस अबतक यूक्रेन पर कब्जे की अपनी मंशा पूरी नहीं कर सका है।
(Also Read-शोध ने खोजी कारगर पद्धति, चंद्रमा पर लैंडिंग पैड बनाने की तैयारी)