एजेंसी: रूस और यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) के 18वें दिन रविवार को यूक्रेन (Ukraine) पर बड़ी एयर स्ट्राइक (Air Strike) की, जिसमें 35 लोगों की मरे और 134 लोग के घायल हो गए। रूस की ओर से यह एयर स्ट्राइक यूक्रेन के ल्वीव में एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर कर किया गया है। रूस दिन पर दिन यूक्रेन पर हमले तेज करते हुए जा रहा है। रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की के हवाले से पुष्टि की गई कि यूक्रेन में मिलिट्री बेस पर हुए एयर स्ट्राइक में कम से कम 35 लोग मारे गए।
रूसी सेना (Russia Army) ने कीव क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर खाली कर रहे महिलाओं और बच्चों पर फायरिंग की, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद यह काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।। इस गोलाबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं।
रूस (Russia) ने कहा है कि वह संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशचुक ने शनिवार को कहा कि ऐसे 14 गलियारों पर सहमति बनी थी लेकिन शनिवार को केवल नौ गलियारे खोले गए और इनके जरिए देश भर से 13 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यहां पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। इसको देखते हुए यूक्रेन स्थित इंडियन एंबेसी को यहां की राजधानी कीव से शिफ्ट कर दिया गया है। इंडियन एंबेसी को अस्थाई तौर पर पोलैंड रीलोकेट कर दिया गया है।
कीव पर कब्जे के लिए रूस अब अंतिम हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच नाटो प्रमुख ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने भी ट्वीट कर इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस ने ल्वीव के पास शांति स्थापना और सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय सेंटर पर हमला किया है। विदेशी ट्रेनर यहां काम करते हैं।