Research on Malaria : विशेष गंध से आकर्षित होते हैं मच्छर

भारत समेत दुनिया के अधिकतर देशों में मच्छरों की समस्या आम बात है।

image 2023 05 23T093124.316 | Sach Bedhadak

 बेंगलुरू। भारत समेत दुनिया के अधिकतर देशों में मच्छरों की समस्या आम बात है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अकेले भारत में हर साल मलेरिया से 2,00,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। 55,000 बच्चे जन्म के चंद महीनों के भीतर मौत के मुंह में समा जाते हैं। हालांकि, मलेरिया से सबसे अधिक मौतें अफ्रीकी देशों में होती हैं। अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि शरीर की विशेष गंध से मच्छर आकर्षित होते हैं। उन्होंने बताया कि पनीर, दूध, क्रीम और दही में पाए जाने वाले कुछ एसिड के कारण मच्छर मानव शरीर की गंध की ओर आकर्षित होते हैं। 

ऐसे किया गया शोध

शोधकर्ताओं ने एक पिंजरे का इस्तेमाल किया और इसे अफ्रीकी मलेरिया मच्छरों से भर दिया। स्टडी के दौरान छह प्रतिभागियों का चयन किया गया था। ये प्रतिभागी एक टेंट में सोए थे, जहां से लंबी ट्यूबों की मदद से प्रतिभागियों की सांस और शरीर की गंध को मच्छरों के पिंजड़े में पंप किया जाता था। अध्ययन के निष्कर्षों के अनुसार मच्छरों को लिम्बर्गर जैसे “बदबूदार” चीज में मौजूद एक यौगिक ब्यूटिरिक एसिड सहित एयरबोर्न कार्बोक्जिलिक एसिड से सबसे अधिक आकर्षित किया गया था।

मलेरिया पर मिलेगी जीत 

शोधकर्ता डॉ. एडगर सिमुलुंडु ने कहा कि इस खोज का मच्छरों के व्यवहार को जानने और उन्हें रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मलेरिया के फै लाव को भी रोका जा सकता है, जहां पर यह महामारी का रूप ले लेता है। हावर्ड ह्जेस यू मेडिकल इंस्टीट्यूट के एक न्यूरोबायोलॉजिस्ट और उपाध्यक्ष और मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. लेस्ली वोसल ने इस स्टडी को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि यह एक सुपर रोमांचक अध्ययन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *