गर्मियां आ चुकी हैं, इसी के साथ आ चुका है फलों के राजा की सीजन। आम एक ऐसा फल है जिसे हर कोई पसंद करता है।

Off-White Arrow

पसंद का हाल ऐसा है कि, लोग इस मौसम ज्यादा से ज्यादा आम खाना पसंद करते हैं।

Off-White Arrow

वैसे तो आम कई प्रकार के आते हैं। साथ ही अलग-अलग कीमत के भी आते हैं। लेकिन एक आम की वैराइटी ऐसी है जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

Off-White Arrow

यहां हम बात कर रहे हैं, मियाजाकी आम की। इस आम को ‘ताइयो-नो-टोमागो’ या ‘एग्स ऑफ सनशाइन’ के नाम से भी बेचा जाता है।

Off-White Arrow

इस आम का रंग बाकीयों की तरह पीला नहीं होता है। बल्कि इसका रंग गहरा लाल होता है और आकार डायनासोर के अंडे की तरह दिखता है।

Off-White Arrow

ये आम जापान में बिकने वाला सबसे महंगा फल है। रिपो्रट के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 8,600/- रुपये है।

Off-White Arrow

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। अन्य देशों में निर्यात किए जाने से पहले, इन आमों की सख्त जांच और परीक्षण किया जाता है।

Off-White Arrow

बात अगर भारत की करें तो यहां का सबसे महंगा आम है कोहितूर। इस आम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगाया जाता है। ये 1500 रुपये प्रति पीस तक बिकता है।

Off-White Arrow