इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन में मैदान पर खूब छक्के-चौके बरसते हैं, आइए जानते है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किन 5 खिलाड़ियों के नाम शामिल है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे है। 

क्रिस गेल के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान साउथ अफ्रीका के अहम बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम है। उन्होंने 184 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 251 छक्के जड़े है। 

5 बार मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने वाले और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 222 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से खूब रन बरसे है। इस दौरान उन्होंने 240 छक्के जड़े है। 

टीम इंडिया केप्टन कूल और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी बल्ला भी आईपीएल में खूब चलता है, उन्होंने इस लीग में अबतक 234 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 229 छक्के निकले हैं। 

मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके कायरन पोलार्ड का बल्ला भी आईपीएल में खूब चला है। आकड़ों कों देखें तो उन्होंने आईपीएल में 189 रन बनाए हैं, इसमें उनके बल्ले से 223 छक्के निकले है। 

इस साल आईपीएल सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से शुरु होने जा रही है। 2023 के सीजन का पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच खेला जायेगा। 

आईपीएल सीजन 2023 को लेकर बीसीसीआई द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।