Tilted Brush Stroke

राजस्थान में अप्रैल महीने की शुरुआत मौसम में नमी के साथ हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि, 3 अप्रैल से एक बार फिर प्रदेशवासियों को खराब मौसम का समना करना पड़ सकता है।

Tilted Brush Stroke

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, राजस्थान को 3 अप्रैल से एक बार फिर आंधी-बरसात व ओलों का सामना करना पड़ सकता है।  

Tilted Brush Stroke

आपको बता दें कि, शुक्रवार को भी कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर से ही बरसात होने लगी। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Tilted Brush Stroke

वही बीकानेर और अलवर समेत कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरे जो कि, किसानों के लिए आफत का कारण बन सकता है। आपको बता दें कि, इस वजह से गेहूं, सरसों की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है।

Tilted Brush Stroke

अलवर, सरिस्का, मालाखेड़ा और बालेटा में दोपहर के आस पास करीब 30 मिनट तक ओले गिरे जिसके चलते फसलों की खराब होने की संभावना और बड़ गई है।

Tilted Brush Stroke

इस बेमौसम बरसात के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में फसलों के हुए नुक्सान की रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है। 

Tilted Brush Stroke

साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि, प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाएगा। 

Tilted Brush Stroke

मौसम के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय सकता है। ज‍िससे प्रदेश के बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में एक बार फ‍िर बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने के आसार हैं।