अभिनेत्री सोनम कपूर की दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन-मलाइका रोमांटिक होते नजर आएं।

पार्टी में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका संग हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। दोनों की यह जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

सोनम कपूर की पार्टी में मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर का कुर्ता-पजामा पहने थे।

मलाइका ने ऐसा आउटफिट पहना था कि वह परफेक्ट तरीके से फिगर फ्लॉन्ट कर रही थीं।

अभिनेत्री का यह नया लुक उनके फैंस पर छुर्रियां चला रहा हैं। वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

सोनम कपूर की पार्टी में भी मलाइका और अर्जुन कपूर एक-दूसरे पर प्यार जाहिर करते नजर आएं।

बॉलीवुड का यह रोमांटिक कपल सोशल मीडिया पर साथ-साथ नजर आता है तो असल जिंदगी में भी एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाता है।