होंठ हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। साथ ही हमारे होंठ काफी नजुक भी होते हैं। बदलते मौसम में हमारे होंठ काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं। 

इसके अलावा बदलती लाइफस्टाइल और प्रदुषण की बढ़ती मात्रा के चलते आपके होंठ खराब होने लगते हैं। इसलिए अपने होंठों की केयर करना और भी जरूरी हो जाती है। 

आज हम बात करेंगे कि, बदलते मौसम में आप कैसे अपने होंठों को गुलाबी और मुलायाम बना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल घर में रखी चीजों का ही उपयोग करना है।

होंठों को एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। साथ ही होंठ काफी कोमल होते हैं। इसलिए इन्हें स्क्रब करने के लिए आप पिसी हुई चीनी, शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें अच्छें से मिक्स करने के बाद हल्के-हल्के हाथों से अपने होंठों पर मसाज करें तकरीबन 5 से 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धोलें।

अपने होंठों को हेल्दी रखने के लिए आप इन पर मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं। इससे आपके होंठ हेल्दी रहेंगे साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहेगा।

अगर आपके होंठ रूखे हैं और आप बार-बार इन पर जीभ लगाते हैं तो, ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है, इसलिए कोशिश करें कि लिप्स पर बाम लगाकर ही लिपस्टिक लगाएं। 

लिपबाम लगाते समय इस बात का ख्याल रखें कि, लिपबाम दिन की है या रात की। वहीं याद रहे कि, हफ्ते में दो बार से ज्यादा होठों पर स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करें।