Arrow

गर्मी का मौसम यानी सौ परेशानियां। कभी तबियत तो कभी बैक्टीरिया और वायरस का डर।

Arrow

ऐसे में एक परेशानी है जो लोगों में काफी आम है। इस मौसम में ब्लोटिंग और एसिडिटी होना एक आम बात है।

Arrow

इसी वजह से ये सलह दी जाती है कि, शुगर युक्त ड्रिंक, जंक फूड्स और हैवी खाना न खाया जाए। ये भी ब्लोटिंग का एक बहुत बड़ा कारण है।

Arrow

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ब्लोटिंग और एसिडिटी से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खें।

Arrow

नींबू पानी- गर्मियों में नींबू पानी किसे पसंद नहीं आता। साथ ही ये गर्मियों में पेट की गैस, सीने की जलन, पेट दर्द और खट्टी डकार को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है।

Arrow

अजवाइन ड्रिंक- अजवाइन आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी , पुदीने के पत्ते 5, एक आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवाइन की जरूरत होगी।

Arrow

इसके बाद इसे अच्छे से उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसका सेवन सुबह शाम खाना खाने से आधा घंटा पहले करें।

Arrow

पेपरमिंट टी-  ये ड्रिंक आपके पेट से जुड़ी हर परेशानी को तुरंत ठीक करने में मदद करेगा। अगर आपको ब्लोटिंग की परेशानी है तो रोजाना एक कप पेपरमिंट टी पीएं।

Arrow

पोटैशियम वाले फूड्स- अगर आपको पाचन क्रिया को सही रखना है तो आप दाल, केला, ड्राई फ्रूट्स और पालक जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।