गूगल पर ट्रेंडिंग में 

एकनाथ शिंदे पिछले दिनों देश के सबसे चर्चित नाम हैं। आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चार बार से विधायक हैं एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे  ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से पहली बार 2004 में विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद वे 2009, 2014, 2019 में भी विधायक चुने गए।

ठाणे में चलाते थे ऑटो रिक्शा

कभी एकनाथ शिंदे मुंबई से सटे ठाणे शहर में ऑटो रिक्शा चलाते थे। वे अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे।

हादसे में दो बच्चों को खोया था

एक हादसे में उन्होंने अपने 11 साल के बेटे दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा को खो दिया था। बोटिंग करते हुए एक्सीडेंट हुआ और शिंदे के दोनों बच्चे उनकी आंखो के सामने डूब गए थे।