Off-White Arrow

टीवी से लेकर हिन्दी सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज कपूर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Off-White Arrow

पंकज कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम साल 1982 में फिल्म 'आरोहण' से रखा था। लेकिन इससे पहले एक्टर कई टीवी सीरियल में काम कर चुके थे।

Off-White Arrow

एक्टर ने रिचर्ड एटनबरों की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गांधी' में भी एक अहम भूमिका निभाई है।

Off-White Arrow

लेकिन पंकज कपूर जितना अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

Off-White Arrow

महज 19 साल की उम्र में एक्टर ने NSD में एडमिशन लिया था। वहीं उनकी मुलाकात हुई नीलिमा अजीम से। 2 साल रिश्ते में रहने के बाद साल 1979 में दोनों ने शादी कर ली थी।

Off-White Arrow

लेकिन शाहिद कपूर के जन्म के बाद से ही दोनों में अनबन शुरु हो गई थी। शादी के महज 9 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था।

Off-White Arrow

इसके बाद साल 1986 में पंकज कपूर की मुलाकात हुई एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की, दोनों फिल्म 'नया मौसम' के सेट पर मिले थे।

Off-White Arrow

आपको बता दें कि ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई है। जब दोनों मिले थे तो सुप्रिया भी तलाकशुदा थीं। यहीं से दोने के बीच प्यार हुआ।

Off-White Arrow

लेकिन दोनों का प्यार सुप्रिया पाठक के परिवार को रास नहीं आया। फिर भी घर वाले के विरुध जाकर दोनों ने साल 1988 में शादी कर ली थी।

Off-White Arrow

सुप्रिया और पंकज के दो बच्चे बेटा रुहान और बेटी सना हैं। हाल ही में सना की शादी हुई है।