आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के महबूबनगर कस्बे के धर्मपुर से सुबह साढ़े छह बजे  शुरू हुई।

यात्रा के दौरान राहुल की कुछ खास तस्वीरें भी सामने आईं जो देखते ही दिल को छू जाती हैं।

इन तस्वीरों में कहीं राहुल ढोल बजाते नजर आए तो कहीं आदिवासियों के साथ ट्राइबल डांस करते दिखे।

इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लगा मानों वे पूरी तरह से स्थानीय आदिवासियों के ही रंग में रंग गए।

यात्रा आज सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया।

यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा के दौरान वे लोगों से मिलते, बच्चों के साथ बात करते दिखाई दिए।

आज यात्रा के दौरान एक जगह पर रूक कर वह एक पालतू श्वान के साथ भी खेलते दिखाई दिए।

यात्रा में उनके साथ भारी संख्या में लोग थे, जो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

यात्रा 4 नवंबर को एक दिन का विराम लेगी, उसके बाद चलते हुए 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।