बारिश का मौसम या यू कहें कि घूमने का मौसम, दोनों ही बातें एक समान लगती है। आज के दौर में शायद ही कोई होगा जिसे घुमने और शहर की हर छोटी-बड़ी जगह को एक्सप्लोर करने का शौक नहीं होगा। वहीं अगर बात हो बारिश के मौसम यानी मानसून सीजन की तो इस मौसम में घुमने के लिए हमारा मन हर (Rajasthan Visit Point) पल तैयार रहता है। जब कभी भी हम कोई नई जगह देखते हैं तो महारा मन रोमांचित हो उठता है।
शहर के हर मनोरम दृश्य मन में अलग ही उल्लास भर देते है। ऐसे में आज बात करेंगे राजस्थान के उन पांच शहरों की जहां मानसून के समय जाना काफी अच्छा माना जाता है। बारिश के दौरान ऐसे कई यादगार अनुभव किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन पांच शहरों के बारे में..
जयपुर-
राजस्थान की राजधानी अपने आप में सबसे अलग शहर है। यहां राजा महाराजाओं के महलों से लेकर ऐतिहासिक धरोहरें हैं। इसे छोटी काशी भी कहा जाता है क्योंकि यहां कई मंदिर भी है। यहां (Visit Point In Jaipur) के विजिट पॉइंट है- आमेर किला, जयगढ़, नाहरगढ़, अल्बर्ट हॉल, गोविंद देवजी मंदिर, बिरला मंदिर, मोती डूंगरी, जतंर मंतर, जलमहल तथा हवामहल।
उदयपुर-
बारिश के मौसम में उदयपुर घुमना सोने पे सुहागा जैसा है। बारिश के मौसम में यहां की झीलें तथा झरनें अपना सबसे सुंदर रूप दिखाते हैं। यहां जाने के लिए हर बड़े शहर से ट्रेन व बस सुविधा (Best Visiting Places In Jaipur) उपलब्ध है। यहां के विजिट पॉइंट हैं- फतेहसाहर झील, पिछोला झील, दुध तलाई, सहेलियों की बाड़ी, करणी माता मंदिर, रोज गार्डन, सज्जनगढ़ तथा संग्रहालय। उदयपुर के आस पास के क्षेत्र में भी कई घूमने वाली जगह है जैसे- हल्दी घाटी तथा कुंभलगढ़।
जोधपुर-
जोधपुर शहर से राजस्थान का इतिहास जुड़ा हुआ है। यह जयपुर से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है। मानसून के मौसम में जोधपुर घुमना भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां की देखने (Best Visiting Places In Jodhpur) लायक जगह माचिया पार्क, मेहरानगढ़ किला, उम्मेद पैलेस, जसवंत थड़ा, टुरजी का झालरा बावड़ी, कायलाना व बालसमंद झील तथा घंटाघर है।
कोटा-
यह शहर जयपुर से करीब 251 किलोमीटर दूर है। यह राजस्थान के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। बारिश के मौसम में यहां घुमना आपको एक अच्छा अनुभव देगा। हाल ही में यहां (Best Visiting Places In Kota) हेंगिग ब्रिज बनाया गया है जो कि राजस्थान का पहला हेगिंग ब्रिज है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा सेवन वंडर्स, खड़े गणेश जी, किशोर सागर तालाब, लख्खी बुर्ज, गैपरनाथ, गरड़िया महादेव मंदिर, चंबल उद्यान तथा गोदावरी धाम भी यहां की देखने लायक जगह है।
सिरोही-
उदयपुर से मात्र 133 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिरोही शहर मांउट आबू के लिए जाना जाता है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिलस्टेशन है। यहां की नक्की झील पर्यटकों को आकर्षित (Best Visiting Places In Sirohi) करती है। विशेष रूप से पर्यटक यहां का सनसेट देखने के लिए आते हैं। माउंट आबू की सबसे ऊंची चोटी गुरूशिखर का नजारा बारिश में मनमोहक होता है। इसके अलावा यहां दिलवाड़ा के जैन मंदिर, शांति पार्क तथा ब्रह्मकुमारी आश्रम भी है।
(Also Read-Himachal Travel Tips: हिमाचल घूमने का है प्लान? धर्मशाला की इन 5 जगहों को न करें मिस)