लंबे सफर से परेशान हुई दुल्हन ने तोड़ी शादी, 7 घंटे बाद ही रास्ते में दूल्हे को छोड़कर मायके लौटी

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में शादी के कुछ ही घंटों के बाद एक दुल्हन ने विदाई होने के बाद रास्ते में शादी तोड़ दी। दुल्हन…

New Project 2023 03 19T200837.099 | Sach Bedhadak

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में शादी के कुछ ही घंटों के बाद एक दुल्हन ने विदाई होने के बाद रास्ते में शादी तोड़ दी। दुल्हन के शादी तोड़ने की वजह भी दिलचस्प है। दरअसल, लंबे सफर से परेशान होकर दुल्हन ने ये कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर यूपी से बीकानेर अपने ससुराल जा रही थी। शादी के बाद उसने ससुराल जाने के लिए 400 किमी की दूरी तय कर ली थी, लेकिन बाकी बची 900 किमी की दूरी देख उसका दिमाग घूम गया और गाड़ी रुकते ही पुलिस के पास पहुंच गई। यूपी से बीकानेर की दूरी से दुल्हन नाराज हो गई और रास्ते में ही शादी तोड़ दी।

दुल्हन ने बीच रास्ते में पुलिस को बुला लिया और शादी के बंधन तोड़ दिया। दुल्हन के इस फैसले से हैरान और परेशान होकर दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारातियों को लेकर वापस बीकानेर लौट गया। जानकारी के अनुसार, यूपी के वाराणसी निवासी वैष्णवी की शादी राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले रवि से तय हुई थी। रवि शादी करने के लिए बारात लेकर गुरुवार को बनारस पहुंचा। शादी पूरी तरह से संपन्न हो गई और विदाई के बाद दुल्हन को लेकर बीकानेर के लिए निकल पड़ा।

पुलिसकर्मियों को देखकर रोने लगी दुल्हन

शादी के बाद 7 घंटे के सफर के दौरान कानपुर के हाईवे पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर दूल्हा और बाराती नाश्ता करने के लिए बस और से उतरे। ढ़ाबे के पास जैसे ही बस और कार रुकी तो दुल्हन वैष्णवी ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। दुल्हन को रोता देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। दुल्हन से पूछताछ शुरू हुई। फिर जो दुल्हन ने बताया वह चौंकाने वाला था। दुल्हन ने कहा कि सात घंटे सफर कर रही हूं, लेकिन अभी ससुराल नहीं आया। दुल्हन ने कहा, उसे यह नहीं पता था कि उसकी शादी इतनी दूर हुई है। दुल्हन ने आगे जाने से इनकार कर दिया। उसके बाद महज 7 घंटे में ही शादी टूट गई और दुल्हन को वापस भेज दिया गया।

400 किलोमीटर जाने पर दुल्हन को आया गुस्सा

जानकारी के अनुसार, यूपी के वाराणसी निवासी वैष्णवी की शादी राजस्थान के बीकानेर निवासी रवि नामक युवक के साथ हुई थी। कोर्ट मैरिज और शादी संपन्न हो जाने के बाद दुल्हन की विदाई हुई, लेकिन रास्ते में जाने के बाद पता चला कि दूल्हा पक्ष बीकानेर का रहने वाला है। विदाई होने के बाद करीब 400 किलोमीटर जाने पर दुल्हन को गुस्सा आ गया। 7 घंटे तक कार में सफर करने के बाद जब दूल्हा और बाराती एक ढाबे पर रूके। इसी दौरान ढाबे पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों के देखकर दुल्हन उसने पास पहुंच गई और जोर-जोर से रोने लगी। दुल्हन ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि उसकी शादी इतनी दूर हो रही है। ऐसे में अब वह आगे नहीं जाना चाहती है।

काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन…

दुल्हन द्वारा आगे जाने से इनकार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने दूल्हा और बारातियों से बातचीत की। ऐसे में दूल्हा पक्ष द्वारा कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए गए। कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाने के बाद दूल्हे ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि उसकी शादी करीब 1300 किलोमीटर दूर हुई है। उसके बाद दुल्हन की मां को फोन लगाया गया तो दुल्हन की मां भी नाराज हो गई। दुल्हन के मां ने भी बताया कि उसके पति की मौत हो गई है ऐसे में उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी की शादी 1300 किलोमीटर दूर हो रही है। दुल्हन की मां का कहना है कि पहले दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बताया गया कि उनका घर प्रयागराज में है। दुल्हन और उसकी मां के द्वारा इंकार किए जाने के बाद पुलिस ने दुल्हन वैष्णवी को वापस बनारस भेज दिया। ऐसे में सिर्फ 7 घंटे में ही शादी टूट गई और दूल्हा रवि हैरान-परेशान उदास बारातियों के साथ बीकानेर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *