राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

बारां। राजस्थान का बारां में हाल ही में बड़ा कीर्तिमान स्थापित हुआ। यहां 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 2222 जोड़े…

New Project 2023 05 28T170455.133 | Sach Bedhadak

बारां। राजस्थान का बारां में हाल ही में बड़ा कीर्तिमान स्थापित हुआ। यहां 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 2222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। क्योंकि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। बारां में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शादी के बाद एक-दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सामने आया है। घर जाते हुए दुल्हन कुछ ऐसा करती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे है। आखिर वीडियो में ऐसा क्या है, आइए जानते है।

दरअसस, शादी संपन्न होने के बाद हर कोई अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं एक दूल्हा भी अपनी पत्नी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। दूल्हा वहां खड़ा होकर किसी को कॉल कर रहा है। इसी बीच दुल्हन हाथ में गुटखा निकालती है, फिर वह गुटखा को मिलाती है और अपने पति के सामने ही खा जाती है। पास ही गाड़ी के अंदर बैठे हुए एक शख्स ने दुल्हन के गुटखा खाते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ट्विटर पर इस वीडियो को आशीष जैन ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स करते हुए शेयर कर रहे है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली शादी में लाखों लोग बने गवाह

बता दें कि बारां में सामाजिक ट्रस्ट श्रीमहावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली शादी (सामूहिक विवाह) के हजारों लोग गवाह बने। सामूहिक शादी में दूल्हा-दुल्हन के कपड़े-जूतों से लेकर मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, आने-जाने के लिए साधन और विदाई में दिए जाने वाले गिफ्ट्स के इंतजाम किए गए। लंदन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी बारां पहुंची थी।

इन मायनों में खास रही यह शादी

इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह की खासियतों के बारे में अगर बताएं तो यहां पर शादी करने वाले जोड़ों के लिए के परिजनों के लिए 4 हजार 500 टेण्ट के कॉटेज बनाए गए। लाखों की संख्या में आने वाले मेहमानों के खाने के इंतजाम किया गया। 5 लाख लोगों के लिए खाना बनाने में 3 हजार से ज्यादा हलवाई लगे। शादी से 5 दिन पहले ही हलवाईयों ने मिठाईयां बनाना शुरू दी थी। खाने में 151 टन आटा, 80 टन सब्जियां, 42 टन शक्कर, 25 टन दाल की खपत हुई। खाने में इस्तेमाल के लिए 4100 टिन की कैन मूंगफली का तेल और 1800 कैन देसी घी मंगवाया गया था। शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए 50 लाख लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की गई। वहीं इस समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए 2 हजार बाथरूम और 700 से ज्यादा टॉयलेट बनवाए।

2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे…

सम्मेलन में हजारों मेहमान पहुंचे। इस को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई। किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हो, इसके लिए एहतियात बरती गई। बड़ी संख्या में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए। 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस के आला अधिकारी भी इस पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग में जुटे रहे। 2222 जोड़ों का निशुल्क विवाह सम्मेलन करीब 2000 बीघा जमीन में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *