एक के बाद एक कई गोलगप्पे खा गए जापान के प्रधानमंत्री, देखते ही रह गए PM मोदी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारत के लोग गोल-गप्पे के बहुत शौकीन है। हर जगह पर गोल-गप्पे को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कहीं इसे पानी-पूरी, पानी-बतासे,…

New Project 2023 03 21T154807.287 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत के लोग गोल-गप्पे के बहुत शौकीन है। हर जगह पर गोल-गप्पे को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कहीं इसे पानी-पूरी, पानी-बतासे, फुचका, गुचचुप और फुल्की के नाम से जाना जाता है। आज के समय में देश में बड़ी संख्या में लोगों की इसको लेकर दीवानगी देखी जाती है। वहीं लड़कियां सबसे ज्यादा इनकी शौकीन होती है। देश के साथ-साथ विदेशी लोग भी गोल गप्पे पसंद करने लगे है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के प्रधानमंत्री का गोल गप्पे खाते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जापान के पीएम फुमियो किशिदा कई सारे गोल गप्पे खा गए। जापान के पीएम के गोल गप्पे खाने का वीडियो वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है।

(यह खबर भी पढ़ें:-लंबे सफर से परेशान हुई दुल्हन ने तोड़ी शादी, 7 घंटे बाद ही रास्ते में दूल्हे को छोड़कर मायके लौटी)

बता दें कि जापानी पीएम फुमियो किशिदा इन दिनों भारत दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी संग वह दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क देखने के लिए गए। यहां पर उन्होंने लस्सी पीने के साथ ही साथ कई गोल गप्पे भी खाए। जापानी पीएम फुमियो किशिदा के इस दौरे को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस बार भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जापान को जी-7 की अध्यक्षता का मौका मिला है।

फिलहाल, जापान के पीएम फुमियो किशिदा दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में सैर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बाल बोधि वृक्ष के दर्शन किए। यहां उन्होंने पीएम मोदी संग कुछ भारतीय व्यंजन का स्वाद चखा। इसमें लस्सी, आम पन्ना से लेकर गोलगप्पे शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा के गोलगप्पे खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ये दिल मांगे वन मोर’

सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खबर लिखे जाने तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और 46 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने फनी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘अब बोलेंगे भईया एक सूखी पापड़ी देना।’

(यह खबर भी पढ़ें:-सब्जी वाले ऐसे करते है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़! कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा…देखें वीडियो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *