बेधड़क, जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot ) के डूंगरपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था संभालने में विफल अशोक गहलोत अपनी सरकार की सभी विफलताओं का ठीकरा केंद्र पर फोड़ते हैं। यह हास्यास्पद है। वे यह स्वीकार करने को क्यों तैयार नहीं हैं कि उनकी सरकार के संरक्षण में हिंसा और दंगे हो रहे हैं? हाल ही में करौली हिंसा का पूरा प्रदेश और देश गवाह है कि कांग्रेस शासन में बहुसंख्यक हिंदुओं पर सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया गया।
पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में अंतिम सांसें गिन रही कांग्रेस को बचाने और लचर शासन के कारण उत्पन्न जनाक्रोश ने अशोक गहलोत की नींद हराम कर दी है। झूठी सहानुभूति बटोरने की कोशिश वाले इन बयानों से गहलोत को कुछ हासिल नहीं होगा। प्रदेश की जनता आपकी और कांग्रेस की हकीकत जान चुकी है।