Monkey Pox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध मिला, इन राज्यों ने अलर्ट किया जारी

Monkey Pox : देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की त्वचा पर चकत्ते और तेज…

| Sach Bedhadak

Monkey Pox : देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की त्वचा पर चकत्ते और तेज बुखार हैं, उसे दिल्ली के ही LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज का सैंपल जांच के लिेए पुणे का लैब में भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स की पुष्टि हो पाएगी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति विदेश से यात्रा कर आया था। अब विदेश से दिल्ली आने वाले यात्री जिनमें मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल ले जाया जाएगा। इन मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड भी बना दिए गए हैं।

मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। केरल और दिल्ली के बाद अब यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश,झारखंड सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार में बीते मंगलवार को ही मंकी पॉक्स का एक संदिग्ध मिला है। जिसके बाद बिहार सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बीते मंगलवार को ही सभी जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और अधिकारियों-चिकित्सकों को मंकीपॉक्स को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चौकन्ना हुआ बिहार शासन-प्रशासन

वहीं बिहार में भी संदिग्ध केस आने के बाद अलर्ट जारी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बीते मंगलवार को ही सभी जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने मीटिंग में कहा कि अगर किसी मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं। तो एहतियात बरतते हुए उसका जल्द इलाज किया जाए, इलाज के दौरान ये भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई दूसरा व्यक्ति संक्रमित मरीज के संपर्क में न आने पाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मरीज के संपर्क में आता है तो उन्हें भी सप्ताह भर से ज्यादा छुट्टी लेेने की आवश्यकता नहीं है।

यूपी में एक्शन मोड पर प्रशासन

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश का शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लखनऊ के CMO डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी देश में मंकी पॉक्स का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी हम पूरी तरह एहतियात बरत रहे हैं। इसके अलावा नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रणनीति बनाई जा रही है। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे आइसोलेट कर उसका सैंपल पुणे की लैब में भेजा जा रहा है। नोएडा के CMO डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि शासन ने मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। जैसे ही शासन से निर्देश मिलेंगे वैसे ही स्क्रीनिंग भी शुरु कर दी जाएगी।

गौरतलब हैं कि अब तक पूरे देश मंकीपॉक्स के 4 केसों की पुष्टि की जा चुकी है। 3 केरल में तो 1 दिल्ली में दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि जिन-जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है वहां विशेष रूप से आशा कार्यकर्ता और एएनएम के जरिए लोगों से मंकीपॉक्स को लेकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *