ये क्या! एकसाथ 56 रेजर ब्लेड निगल गया ये युवक, जानिए कैसे बच गई जान?

जालोर। राजस्थान के जालोर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जालोर जिले के सांचौर इलाके का एक 25 साल का युवक करीब…

New Project 2023 03 14T200859.091 | Sach Bedhadak

जालोर। राजस्थान के जालोर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जालोर जिले के सांचौर इलाके का एक 25 साल का युवक करीब 56 रेजर ब्लेड निगल गया। युवक को तकलीफ बढ़ने पर खून की उल्टियां होने लगी। इसके बाद तुरंत उसे सांचौर के मेडिपल्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। युवक की पहचान सांचौर के दाता गांव निवासी यशपाल सिंह के रूप में हुई है। यशपाल सिंह सांचौर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है। यहां वह अपने दोस्तों के साथ रहता है।

सोमवार को युवक अपने कमरे में अकेला था। उसके दोस्त काम पर चले गए थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। युवक ने तबीयत बिगड़ने पर दोस्तों को फोन कर बुलाया। जिसके बाद दोस्तों ने उसको सांचौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, अस्पताल के डॉ. नरसी राम देवासी ने उसका इलाज किया। डॉ. देवासी ने सबसे पहले युवक का एक्स-रे करवाया। उनकी एक्स-रे रिपोर्ट में उनके पेट में कुछ निशान पाया गया। जिसके बाद युवक को सोनोग्राफी के लिए भेजा गया। सोनोग्राफी की रिपोर्ट में युवक के पेट में रेजर ब्लेड स्पष्ट रूप से देखे गए।

डॉक्टरों ने पुष्टि के लिए एंडोस्कोपी भी की। रिपोर्ट आने के बाद इमरजेंसी सर्जरी की। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर नरसी राम देवासी की टीम ने युवक के पेट से करीब 56 ब्लेड निकाली। युवक की सर्जरी के बाद डॉ. नरसी राम देवासी ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है।

डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार के दिन उसने कवर सहित ब्लेड को काट कर खा लिया था। एक ब्लेड के दो हिस्से करके कवर सहित खा लिया था। इस कारण खाते समय उसे दर्द नहीं हुआ और न हीं उसे कट लगा, लेकिन पेट के अंदर कागज गल जाने के बाद ब्लेड ने उसके अंदर शरीर को डैमेज करना शुरू कर दिया। इस कारण उसके शरीर में गैस बन गई और उसे खून की उल्टियां होने लगी।

डॉ. देवासी के मुताबिक अगर उन्होंने पूरा ब्लेड खाने की कोशिश की होती तो ब्लेड उनके गले में फंस जाता और अंदर नहीं जाता। लेकिन जैसे ही उसने खाने से पहले ब्लेड को दो हिस्सों में तोड़ दिया, जिससे ब्लेड पेट तक पहुंच गया। कटने के कारण खून बहने लगा। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने ब्लेड निकाल दिया है और पेट में घाव भी ठीक कर दिए हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने इतने ब्लेड क्यों खाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *